फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Housefull 5: हाउसफुल 5 के सेट से नरगिस फाखरी ने साझा की मस्ती भरी तस्वीर, सोनम बाजवा-जैकलीन भी दिखीं साथ

Wed, 04 Dec 2024 09:36 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 04 Dec 2024 09:36 AM IST
सार

Housefull 5: नरगिस फाखरी ने अपनी हाउसफुल 5 की को-स्टार सोनम बाजवा और जैकलीन फर्नांडीज के साथ एक मजेदार तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल की स्टोरी पर शेयर की है। इससे पहले उन्होंने अक्षय कुमार और बाकी स्टारकास्ट के साथ आखिरी शेड्यूल की तस्वीर शेयर की थीं।

विज्ञापन
Housefull 5 Nargis Fakhri teases We are coming for you shares lovely Photos Sonam Bajwa Jacqueline Fernandez
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम@nargisfakhri
बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक हाउसफुल 5 का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 6 जून, 2025 को रिलीज होने वाली है। चूंकि निर्माता फिल्म के अंतिम चरण में हैं, इसलिए टीम फिल्म की शूटिंग से अनदेखी झलकियां दर्शकों को दिखा रहे हैं, जिससे प्रशंसकों का उत्साह फिल्म को लेकर और अधिक बढ़ जाए। इसी बीच हाउसफुल 5 की अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने अपनी सह-कलाकारों, सोनम बाजवा और जैकलीन फर्नांडीज के साथ एक तस्वीर साझा की और साथ ही एक मजेदार कमेंट भी लिखा।
Housefull 5 Nargis Fakhri teases We are coming for you shares lovely Photos Sonam Bajwa Jacqueline Fernandez
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम@nargisfakhri
3 दिसंबर को नरगिस फाखरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सोनम बाजवा और जैकलीन फर्नांडीज के साथ उनकी आने वाली फिल्म हाउसफुल 5 के सेट से एक शानदार तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में तीनों लीडिंग लेडीज मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं, जो आने वाली कॉमेडी फिल्म में उनके किरदारों की झलक दे रही हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "हम आपके लिए आ रहे हैं!" और इस पर सोनम और जैकलीन को टैग किया।
Housefull 5 Nargis Fakhri teases We are coming for you shares lovely Photos Sonam Bajwa Jacqueline Fernandez
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम@nadiadwalagrandson
इस तस्वीर से लगभग एक हफ्ते पहले, नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने हाउसफुल 5 की पूरी कास्ट की ऑनस्क्रीन अवतार में एक शानदार तस्वीर शेयर की थी। इस खास तस्वीर में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख, फरदीन खान, सोनम, नरगिस फाखरी, जैकलीन, चित्रांगदा सिंह, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, डिनो मोरिया, जॉनी लीवर और अन्य सहित पूरी स्टार कास्ट को एक ही छत के नीचे देखकर सिनेप्रेमी खुशी से झूम उठे। टीम की तस्वीर को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, "हमारे सिनेमाई सफर के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर रहे हैं! साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5 -तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Housefull 5 Nargis Fakhri teases We are coming for you shares lovely Photos Sonam Bajwa Jacqueline Fernandez
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम@nadiadwalagrandson
पिछले दिनों साजिद नाडियाडवाला ने 350 करोड़ रुपये के बड़े बजट पर हाउसफुल 5 बनाने की अपनी योजना की पुष्टि की थी। उन्होंने यूके में बड़े पैमाने पर इसकी शूटिंग करने का भी खुलासा किया था। हाउसफुल पहली ऐसी कॉमिक फ्रैंचाइजी बन जाएगी जिसके नाम पर 5 फिल्में होंगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)


विज्ञापन
Housefull 5 Nargis Fakhri teases We are coming for you shares lovely Photos Sonam Bajwa Jacqueline Fernandez
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम@nadiadwalagrandson
कहा जा रहा है कि पांचवीं किस्त में बड़ा धमाल, जमकर कॉमेडी और कई मजेदार सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। साजिद नाडियाडवाला द्वारा अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित, हाउसफुल 5 अपनी निर्धारित तारीख 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच, काम के मोर्चे की बात करें तो अक्षय कुमार अगली बार जॉली एलएलबी 3 में दिखाई देंगे, उसके बाद हाउसफुल 5, वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 3, और भूल बंगला में भी नजर आएंगे।
Samanta On Sobhita: नागा की होने वाली दुल्हन शोभिता को लेकर सामंता ने दिया प्यारा रिएक्शन, लिखा- सबसे प्यारी..
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed