{"_id":"5a7001364f1c1b83268b74c7","slug":"how-has-picturised-johar-scene-in-padmavati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' में कैसे फिल्माया गया 'जौहर' जैसा मुश्किल सीन, कहानी रोमांचित कर देगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावत' में कैसे फिल्माया गया 'जौहर' जैसा मुश्किल सीन, कहानी रोमांचित कर देगी
Tue, 30 Jan 2018 11:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म 'पद्मावत' आखिकार रिलीज हो ही गई। फिल्म के सबसे चर्चित 'जौहर' जैसे मुश्किल सीन को फिल्म में कैसे फिल्माया गया, ये कहानी खुद में रोमांचित करने वाली है। दीपिका पादुकोण खुद मान चुकी हैं। जानिए, कैसे फिल्माया गया जौहर का सीन..
2 of 5
दीपिका पादुकोण ने कहा कि था कि उनके लिए फिल्म में सबसे ज्यादा मुश्किल जौहर वाला सीन है। ऐसे सीन को शूट करना पूरी जिंदगी के सबसे बेहतरीन पलों में से एक है। राजपूत महिलाओं के ग्रुप के साथ जलती आग की ओर जौहर के लिए बढ़ना, ये सब रोमांचित करने वाला था।
3 of 5
सीन में दिखाया गया है कि महारानी पद्मावती खुद को अलाउद्दीन खिलजी से बचाने के लिए राजपूत समाज की बाकी महिलाओं के साथ जौहर कर लेती हैं। क्या आप जानते हैं कि कुछ मिनट्स के इस सीन को शूट करने में 7 दिन का वक्त लगा था। भंसाली ने इस सीन पर सबसे ज्यादा मेहनत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टीम का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस अनुप्रिया कहती हैं कि इस सीन में उनके और दीपिका के अलावा करीब 100 महिलाएं थीं, जिन्हें जौहर के लिए 70 सीढ़ियां उतरना था। इस दौरान जरूरी था कि सभी महिलाओं के एक्सप्रेशंस एक जैसे हों। सीन को शूट होने में बहुत लंबा वक्त लगा।
विज्ञापन
5 of 5
अनुप्रिया कहती हैं कि वे इस बात से खुश हैं कि उन्हें दीपिका के साथ सीन करने का मौका मिला। बकौल अनुप्रिया, दीपिका के साथ शूट करना काफी मजेदार रहा। वे उनसे पहली बार 'घूमर' सॉन्ग की शूटिंग के दौरान मिली थी। उनके साथ एक ऐसा सीन भी था, जिसे शूट करने से पहले हम सभी को चार घंटे तक रिहर्सल करनी पड़ी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।