{"_id":"659e19c28c54704e0f0650ed","slug":"hrithik-roshan-50th-birthday-fighter-director-siddharth-anand-pens-a-lovely-note-to-wish-him-2024-01-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hrithik Roshan: ऋतिक के जन्मदिन पर फाइटर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने लिखा धन्यवाद नोट, पोस्ट साझा कर कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hrithik Roshan: ऋतिक के जन्मदिन पर फाइटर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने लिखा धन्यवाद नोट, पोस्ट साझा कर कही यह बात
बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। ऋतिक इन दिनों अपनी आगामी फिल्म फाइटर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फाइटर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने ऋतिक के जन्मदिन पर पोस्ट साझा कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने नोट लिखकर अपने करियर के 10 वर्षों को याद किया।
2 of 5
ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ आनंद ने आज बुधवार को ऋतिक रोशन के जन्मदिन के मौके पर अपनी आने वाली फिल्म फाइटर के सेट से अपनी और ऋतिक रोशन की दो तस्वीरें साझा कीं। ऋतिक पहली तस्वीर में वायु सेना की वर्दी में निर्देशक के साथ चलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, सिद्धार्थ काले कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर भी फाइटर के सेट से मिलती-जुलती है, जिसमें दोनों किसी चीज को ध्यान से देख रहे हैं।
निर्देशक ने पोस्ट में अपने सहयोग के 10 वर्षों को याद किया। सिद्धार्थ आनंद ने लिखा, 'आपको शुभकामना देने के अलावा, आपके बड़े दिन पर एक छोटा सा धन्यवाद नोट। 10 साल पहले हमने एक साथ अपनी यात्रा शुरू की थी। आपने उस समय मुझ पर विश्वास किया जब बहुत कम लोगों ने मुझ पर विश्वास किया। मेरे लिए जीवन कभी भी एक जैसा नहीं रहा। मुझे नहीं लगता कि मैंने आपको कभी किसी छोटी या बड़ी चीज के लिए धन्यवाद दिया हो।'
ऋतिक रोशन की तारीफ करते हुए उन्होंने आगे लिखा, 'आपके पास किसी और से बेहतर दिल नहीं है, जो लोग आपको जानते हैं वे इसकी पुष्टि करेंगे। आज, मेरे मित्र, मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य, अपार खुशी और प्रचुर सफलता की कामना करता हूँ। मेरे लिए भी एक छोटी सी शुभकामना, हम साथ चलते रहें।'
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म फाइटर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, फिल्म फाइटर की बात करें तो इसमें ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिका में हैं। मुख्य कलाकारों की शुरुआती झलकियां और किरदारों के नाम हाल ही में सामने आए थे। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।