कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री को इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक गलियारे तक की हलचलों पर गौर फरमाते देखा जाता है। इसी कड़ी में कंगना के ताजा पोस्ट को देखकर साफ हो गया है कि वह सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' को फॉलो कर रही हैं। कंगना कुछ समय पहले शो में गई थीं, और वहां उन्हें अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका' की को-स्टार अंकिता लोखंडे को सपोर्ट करते देखा गया था। कंगना एक बार फिर अंकिता के समर्थन में आ गई हैं। अभिनेत्री का हालिया पोस्ट सोशल मीडिया यूजर्स का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है।
Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे के समर्थन में आईं कंगना रणौत, मीडिया पर लगाया बड़ा आरोप
'बिग बॉस 17' में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच तकरार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच कंगना रणौत अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका' की को-स्टार के समर्थन में आ गई हैं।
अंकिता लोखंडे ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में अपने पति विक्की जैन के साथ शिरकत की थी। शुरुआत में कपल की प्यार भरी नोकझोंक हर किसी को बेहद पसंद आती थी। हालांकि, कुछ दिनों से दोनों के बीच कुछ ज्यादा ही मनमुटाव देखा जा रहा है। इतना ही नहीं शो में अंकिता कई दफा विक्की से यह कहती सुनी जा चुकी हैं कि बाहर जाकर तलाक ले लेते हैं। अंकिता और विक्की का मनमुटाव जबरदस्त सुर्खियों में है। इसी बीच कंगना रणौत अंकिता के समर्थन में आ गई हैं।
इस हफ्ते, बिग बॉस ने विक्की जैन की मां सहित बाकी कंटेस्टेंट के परिवार के सदस्यों की मेजबानी की। कंटेस्टेंट के घरवालों ने बिग बॉस में आने से पहले मीडिया से बातचीत की। विक्की की मां अंकिता से नाराज हैं, और उन्होंने मीडिया से बातचीत में इसका इजहार भी किया है। हालांकि, कंगना ने कहा कि उनकी सास भी अंकिता पर फिदा हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह चाहती हैं कि मणिकर्णिका में उनकी को-स्टार शो जीतें, लेकिन अपनी शादी की कीमत पर नहीं।
Pankaj Tripathi: राजनीति में अपना करियर बनाना चाहते थे पंकज त्रिपाठी, एक घटना के बाद बदली अपनी राह

कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्की की मां का एक इंटरव्यू वीडियो साझा कर लिखा, 'मीडिया उनके परिवार को तोड़ने की पूरी कोशिश कर रहा है, वे यह नहीं दिखाएंगे कि अंकिता लोखंडे की सासू मां उनके लिए कितनी समर्पित हैं, उन्हें भी यह पसंद है। हा हा हा, बहुत प्यारी आंटी। रियलिटी शो आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन परिवार हमेशा के लिए है।' कंगना ने नोट के अंत में लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि मेरी दोस्त अंकिता लोखंडे जीतेंगी लेकिन अपनी शादी की कीमत पर नहीं।'
Irrfan Khan: बड़े परदे पर फिर से सजेगी इरफान की ये कालजयी फिल्में, सुतापा की मौजूदगी में होगी शिल्प पर चर्चा
'बिग बॉस 17' के आगामी एपिसोड में अंकिता की सास शो में विक्की को लात मारने के लिए अंकिता से शिकायत करती नजर आएंगी। हालांकि, अभिनेत्री यह सुनकर हैरान रह जाएंगी कि उनके ससुर ने उनकी मां से शिकायत की और उनके दिवंगत पिता का जिक्र किया।
Hrithik Roshan Birthday: दीपिका, प्रियंका ने गिनाए ऋतिक के रोशन होने के राज, रेखा बोलीं, डुग्गू के साथ मेरा..
