{"_id":"659e0ec53d7b0080ad0c1630","slug":"late-actor-irrfan-khan-movies-the-lunchbox-paan-singh-tomar-and-piku-will-be-seen-again-on-the-big-screen-2024-01-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Irrfan Khan: बड़े परदे पर फिर से सजेगी इरफान की ये कालजयी फिल्में, सुतापा की मौजूदगी में होगी शिल्प पर चर्चा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Irrfan Khan: बड़े परदे पर फिर से सजेगी इरफान की ये कालजयी फिल्में, सुतापा की मौजूदगी में होगी शिल्प पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 10 Jan 2024 08:58 AM IST
सार
दिवंगत अभिनेता इरफान खान भले ही हमारे बीच नहीं है। लेकिन सिनेमा में उनका जो योगदान रहा है, उसके लिए वह वर्षों तक याद किए जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
इरफान खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कोई भी कलाकार हमारे बीच भले से अपने शरीर से ना रहे लेकिन उसका व्यक्तित्व हमेशा साथ रहता है। और, उसके कार्यों की सराहना होती रहती है। दिवंगत अभिनेता इरफान खान भले ही हमारे बीच नहीं है। लेकिन सिनेमा में उनका जो योगदान रहा है, उसके लिए वह वर्षों तक याद किए जाएंगे। इसी क्रम में गणतंत्र दिवस के करीब पर मुंबई में इरफान की सर्वश्रेष्ठ फिल्में दिखाने की योजना बनाई गई है।
2 of 5
पान सिंह तोमर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में दिवंगत अभिनेता इरफान खान की लोकप्रिय फिल्में दिखाई जाएंग जिनमें 'द लंचबॉक्स', 'पान सिंह तोमर', 'द नेमसेक', 'पीकू', 'करीब करीब सिंगल' और 'तलवार' जैसी फिल्में शामिल है। यह आयोजन गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को शुरू होगा और 28 जनवरी तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य इरफान की उन फिल्मों को सिनेमा के परदे पर एक बार फिर से पहुंचाना है, जिसे उनकी पहली रिलीज के समय खूब तारीफ मिली और जिन्हें आज की पीढ़ी के दर्शक फिर से बड़े परदे पर देखना चाहते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन निर्माता-निर्देशक निखिल आडवाणी और जी5ए की संस्थापक और कलात्मक निदेशक अनुराधा पारिख कर रही हैं। दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर कहती हैं, 'जब जी5ए सिनेमा हाउस और निखिल आडवाणी मुझसे इरफान की फिल्मों को कार्यक्रम में शामिल करने के लिए संपर्क किया तो मुझे बहुत खुशी हुई। उन्होंने जो काम किया है, उनके काम का जश्न मनाने और उन्हें याद करने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पीकू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इरफान को फिल्म 'डी डे' में निर्देशित कर चुके निखिल आडवाणी कहते हैं, 'डी डे मेरे करियर की सबसे शानदार फिल्म रही है और इस फिल्म को शानदार बनाने का श्रेय इरफान खान को जाता है। फिल्म में उनके परफार्मेंस ने मेरी कहानी कहने के तरीके को बदल दिया। जी5ए में उनकी फिल्में शामिल करके मैं बहुत रोमांचित है। यह हमारी तरफ से इरफान खान को सच्ची श्रद्धांजलि है।'
विज्ञापन
5 of 5
तलवार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा में दिवंगत अभिनेता इरफान खान के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम हिंदी सिनेमा को एक अलग ही शिखर पर पहुंचाया है। लेकिन दुर्भाग्य से लंबे समय तक स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के चलते 29 अप्रैल 2020 में 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया लेकिन अपनी फिल्मों के माध्यम से वह हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे। इरफान का जन्म 7 जनवरी 1967 को टोंक, राजस्थान में हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।