फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक रोशन की हीरोइन ने किया बड़ा एलान, ‘नहीं करनी वो फिल्में जिनमें नायिका सिर्फ सजावट की चीज हो’

Tue, 09 Feb 2021 01:26 PM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 09 Feb 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan actress vaani kapoor denies to do films in which actresses are cast as showpiece
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा की चोटी की अभिनेत्रियों में अपनी पिछली फिल्म ‘वॉर’ से धमाकेदार एंट्री करने वाली अभिनेत्री वाणी कपूर ने साफ किया है कि उनका इरादा परदे पर सजावटी वस्तु की तरह पेश करने वाली फिल्में करने का कतई नहीं है। वह ऐसी फिल्में करना चाहती हैं जिनमें उनके किरदार की कहानी में अहमितय हो और जिनमें नायिका को भी उसके पूरे आत्मसम्मान के साथ पेश किया जाए।







 

Hrithik Roshan actress vaani kapoor denies to do films in which actresses are cast as showpiece
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वाणी कहती हैं, ‘‘एक महिला होने के नाते  मैं ऐसी फिल्में करना पसंद करूंगी, जो महिलाओं, उनके जीवन और उनके फैसलों का सम्मान करती हों। मेरी खुशकिस्मती है कि इतने छोटे से करियर में मुझे ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘बेफिक्रे’ और ‘वॉर’ जैसी फिल्में करने को मिलीं। इन फिल्मों में महिलाओं के कुछ बेहतरीन पक्ष दिखाए गए। इनमें बताया गया कि महिलाएं किस प्रकार स्वतंत्र भावनाओं वाली, महत्वाकांक्षी, दृढ़ और मजबूत होती हैं।”

Hrithik Roshan actress vaani kapoor denies to do films in which actresses are cast as showpiece
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लिंग समानता पर चल रही बहस को आगे बढ़ाते हुए वह कहती हैं, ‘‘मैं हमेशा ऐसी फिल्में करना चाहती थी जो महिलाओं को स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में प्रदर्शित करें। मैं ऐसी फिल्में करना चाहती थी जो उन लैंगिक कुंठाओं को तोड़ दें कि महिलाएं क्या कर सकती हैं और क्या नहीं। खुशकिस्मती से आज हम ऐसी पीढ़ी में जी रहे हैं जो विकासशील सोच रखती है और इस पीढ़ी के लोग ऐसी फिल्में देखना पसंद करते हैं जिनमें महिलाओं को केवल सजावट के रूप में नहीं दिखाया जाता हो। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मैं उस दौर में काम कर रही हूं जहां ऐसी फिल्में बन रही हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan actress vaani kapoor denies to do films in which actresses are cast as showpiece
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 2021 में वाणी कपूर के लिए अपनी मेहनत और अपनी कूवत दिखाने के मौके लगातार मिलने वाले हैं। उनकी तीन फिल्में ‘शमशेरा’, ‘बेल बॉटम’ और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ इस साल रिलीज़ हो रही हैं। वाणी कपूर को लगातार अपने काम के लिए सराहनी मिलती रही हैं और वह मानती हैं कि उनका करियर अपने सबसे अच्छे समय की ओर बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Hrithik Roshan actress vaani kapoor denies to do films in which actresses are cast as showpiece
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि वाणी कपूर यशराज फिल्म्स की कलाकार हैं और उनको परदे पर पेश करने से पहले उनकी लंबी ट्रेनिंग चली है। वाणी कपूर ने अपनी पिछली फिल्म ‘वॉर’ की शूटिंग से पहले नृत्य की महीनों तक दिन दिन भर चलने वाली कक्षाओं में हिस्सा लिया। उनके करीबी ये भी बताते हैं कि जब तक किसी नृत्य में उनका मूवमेंट सही नहीं हो जाता, वह लगातार रिहर्सल करती रहती हैं और कई बार तो इस चक्कर में खाना पीना तक भूल जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed