फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए अभिनेता दीप सिद्धू के बारे में सबकुछ, जिसे लाल किले पर हुई हिंसा मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 09 Feb 2021 01:13 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 09 Feb 2021 01:13 PM IST
विज्ञापन
Punjabi actor Deep Sidhu, accused in Red Fort violence case, arrested
दीप सिद्धू - फोटो : instagram/deepsidhu.official

लाल किला हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है। 26 जनवरी को किसान आंदोलन के तहत ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हिंसा हुई थी। मामले में दीप सिद्धू मुख्य आरोपियों में से एक है। वह करीब 15 दिन से फरार था। दीप सिद्धू को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। आखिर कौन है वह और क्या करता है? तो चलिए बताते हैं दीप सिद्धू के बारे में।

Punjabi actor Deep Sidhu, accused in Red Fort violence case, arrested
दीप सिद्धू - फोटो : instagram/deepsidhu.official

दीप सिद्धू पंजाबी अभिनेता है। उसका जन्म 1984 में पंजाब के मुक्तसर में हुआ है। दीप ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में फिल्म रमता जोगी से की थी। फिल्म को धर्मेंद्र ने अपने बैनर विजेता फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया था। फिल्मों के अलावा सिद्धू ने मॉडलिंग भी की। वह किंगफिशर मॉडल हंट जीतने में कामयाब रहा। इसके अलावा उसने ग्रासिम मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और ग्रासिम मिस्टर पर्सनालिटी और ग्रासिम मिस्टर टैलेंटेड के लिए चुना गया। दीप ने मुंबई में फैशन डिजाइनर हेमंत त्रिवेदी, रोहित गांधी और अन्य के लिए रैम्प वॉक किया। हालांकि एक वक्त के बाद वह मॉडलिंग की दुनिया से ऊब गया और वकील के तौर पर प्रैक्टिस करने लगा।

Punjabi actor Deep Sidhu, accused in Red Fort violence case, arrested
दीप सिद्धू - फोटो : instagram/deepsidhu.official

दीप सिद्धू कई बड़ी कंपनियों के लीगल टीम के साथ जुड़ा रहा। बालाजी टेलीफिल्म्स के लीगल हेड के तौर पर दीप सिद्धू ने साढ़े तीन साल तक काम किया। उसी दौरान एकता कपूर ने उसे सलाह भी दी थी कि अभिनय की दुनिया में कोशिश करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjabi actor Deep Sidhu, accused in Red Fort violence case, arrested
दीप सिद्धू - फोटो : वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट

इसके बाद दीप सिद्धू ने राजनीति के क्षेत्र में भी कदम रखा। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान उसने गुरदासपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता सनी देओल के लिए प्रचार किया। दिसंबर 2020 में दीप ने कहा था कि वह सनी देओल के काफी करीब है। लाल किले पर हिंसा के बाद दीप सिद्धू और सनी देओल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं जिसके बाद सनी देओल ने ट्वीट कर दीप से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया था।

विज्ञापन
Punjabi actor Deep Sidhu, accused in Red Fort violence case, arrested
दीप सिद्धू - फोटो : ANI

कैसे गिरफ्तार हुआ दीप सिद्धू
पुलिस ने दीप सिद्धू पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक स्पेशल सेल की टीम ने उसे पंजाब से गिरफ्तार किया है। उसे पंजाब के जीरकपुर नाम के इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
सिद्धू लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर रहा था। दावा किया गया है कि पंजाबी अभिनेता जो वीडियो अपलोड करता है, उसके पीछे उसकी एक बेहद करीबी महिला मित्र है जो कैलिफोर्निया में रहती है। पुलिस के अनुसार सिद्धू वीडियो बनाता था और उसे उसकी महिला मित्र और अभिनेत्री विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया करती थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed