वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का असर दूसरे देशों के मुकाबले भारत में भले कम हों लेकिन लगातार बढ़ते संक्रमण के मामले मुश्किल जरूर पैदा कर रहे हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16116 हो गई है जबकि 519 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बॉलीवुड स्टार्स लगातार इस मुश्किल में वक्त में सहायता राशि देने के साथ-साथ लोगों को जागरुक कर रहे हैं। इस बार सितारों ने लोगों से ब्लड डोनेट करने की अपील की है।
कोरोना को मात दे चुके लोगों से ऋतिक और अजय देवगन ने की अपील, बोले- आपके ब्लड में बुलेट, इसे डोनेट करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार्स ने ब्लड डोनेट करने की अपील कोरोना सर्वाइवर्स से की है, जो कोरोना को मात देकर लौट चुके हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन ने लिखा है, 'मुंबई का कस्तूरबा अस्पताल एक ऐसे मिशन पर है, जिसे उन सभी के समर्थन की आवश्यकता है, जो कोरोना वायरस से सफलतापूर्वक उबर चुके हैं। अगर आपने पॉजिटिव पाए जाने के बाद 14 दिन का क्वारंटाइन पूरा कर लिया है, और आपकी आखिरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, तो आपके ब्लड में ऐसी कोशिकाएं हैं जो इस वायरस को मार सकती हैं। यदि आप अपना ब्लड डोनेट करते हैं तो अन्य लोग भी स्वस्थ हो सकते हैं, खासकर जो कोरोना वायरस की वजह से गंभीर स्थिति में हैं। कृपया अपना ब्लड डोनेट करने और जीवन बचाने के लिए अभी साइन अप करें।'
संपर्क करें: डॉ स्वप्निल पारिख
ईमेल: swapneilparikh@gmail.com
नंबर: 8369629902
#COVID19 #IndiaFightsCorona #PraveenPardeshi pic.twitter.com/QWk8D2xQ50
— Hrithik Roshan (@iHrithik) April 19, 2020
ऋतिक के अलावा अभिनेता अजय देवगन ने भी लोगों से ऐसी ही अपील की है। उन्होंने लिखा है, 'अगर आप कोविड-19 की बीमारी को मात दे चुके हैं, तो आप कोरोना वॉरियर हैं। हमें इस अदृश्य दुश्मन से लड़ाई के लिए ऐसे वॉरियर्स की एक सेना की जरूरत है। आपके खून में बुलेट है जो वायरस को नष्ट कर सकते हैं। कृप्या अपना ब्लड डोनेट करें, इससे अन्य लोग ठीक हो सकते हैं, खासकर वो लोग जिनकी हालत गंभीर है।
If you’ve recovered from COVID19, you are a Corona warrior. We need an army of such warriors to overcome this invisible enemy. Your blood contains the bullets that can kill the virus. Please donate your blood, so others, especially the serious ones can recover. Sign up now🙏
क्या है प्लाज्मा तकनीक
डॉक्टरों के अनुसार, प्लाज्मा तकनीकी में एंटीबॉडी का इस्तेमाल किया जाता है। संक्रमण के खिलाफ शरीर में एंटी बॉडी तभी बनता है जब उक्त शरीर पहले संक्रमण की चपेट में आ चुका हो। जब कोई मरीज बीमार रहता है तो उसमें एंटी बॉडी तुरंत नहीं बनता है। उसके शरीर में वायरस के खिलाफ एंटी बॉडी बनने में देरी की वजह से वह गंभीर हो जाता है। ऐसे में जो मरीज अभी अभी इस संक्रमण से ठीक हुआ है, उसके शरीर में एंटी बॉडी बना होता है, जो उसके शरीर से निकालकर दूसरे बीमार मरीज में डाल दिया जाता है। वहां जैसे ही एंटी बॉडी जाता है मरीज पर इसका असर होता है और वायरस कमजोर होने लगता है, इससे मरीज के ठीक होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।
कोरोना के इस माहौल में 'झांसी की रानी' की हो रही वापसी, अंग्रेजों से मनवाएंगी लोहा