फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hrithik-Saba: सबा आजाद के साथ नवंबर में शादी करने वाले हैं ऋतिक रोशन! पिता राकेश ने बताया सच

Sat, 04 Mar 2023 02:22 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 04 Mar 2023 02:22 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan and Saba Azad wedding rumors actor father rakesh roshan reacted said I have not heard about it
ऋतिक रोशन- सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों लगातार सबा आजाद के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ऋतिक और सबा बॉलीवुड के सबसे कूल कपल्स में से एक हैं। जब से इन दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है, तब से इन्हें अक्सर इवेंट्स और रेस्टोरेंट्स में एक साथ देखा जाता है। कपल एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करने में कभी नहीं झिझकते हैं। हाल ही में दोनों की एयरपोर्ट से किस करते हुए तस्वीरें वायरल हुई थीं। अब इन दोनों की शादी की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं, जिस पर अभिनेता के पिता राकेश रोशन ने प्रतिक्रिया दी है।

Hrithik Roshan and Saba Azad wedding rumors actor father rakesh roshan reacted said I have not heard about it
राकेश रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सोशल मीडिया पर चर्चा है कि ऋतिक और सबा इस साल के अंत में यानी नवंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब इस पर राकेश से सवाल किया गया कि क्या कपल सच में शादी करने जा रहे हैं? इस पर अभिनेता के पिता ने जवाब दिया कि उन्होंने अब तक इस बारे में कोई बात नहीं सुनी है।

Ranbir Kapoor: 'अंकल मत बुला यार' जब बच्ची से सरेआम खफा हो गए रणबीर, कहा- आरके बोले दे...

Hrithik Roshan and Saba Azad wedding rumors actor father rakesh roshan reacted said I have not heard about it
राकेश रोशन, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल के एक करीबी सूत्र ने कहा कि कोई भी उन्हें और उनके रिश्ते को स्पेस क्यों नहीं दे रहा है? दोस्ती हुई नहीं कि शादी की बात शुरू हो जाती है। वह अभी एक-दूसरे को समझ ही रहे हैं। उन्हें उनका स्पेस दें और चीजें समझने दें। लवबर्ड्स एक-दूसरे को जान रहे हैं और ऋतिक पर उनके बच्चों की तरह कई जिम्मेदारियां हैं, जिन्हें एक कोने में नहीं धकेला जा सकता है।

Holi 2023: बॉलीवुड के ये कलाकार देते हैं होली की शानदार पार्टी, तस्वीरें में भव्यता देख नहीं हटेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan and Saba Azad wedding rumors actor father rakesh roshan reacted said I have not heard about it
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सबा और ऋतिक की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। बातचीत करते हुए दोनों एक-दूसरे के दोस्त बन गए। उनकी यह दोस्ती जल्दी ही दोस्ती प्यार में बदल गई। अब वह दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखे जाते हैं।

Dina Pathak: दीना पाठक ने दर्जी से की थी शादी, प्यार-इश्क और मोहब्बत से लबरेज है यह प्रेम कहानी

विज्ञापन
Hrithik Roshan and Saba Azad wedding rumors actor father rakesh roshan reacted said I have not heard about it
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बात करें अभिनेता की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह अगली बार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ 'फाइटर' में दिखाई देंगे। वह पिछले काफी समय से इसकी तैयारी कर रहे हैं। ऋतिक अपनी बॉडी बनाने और फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह अपने वर्कआउट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

Sharmila Tagore: जब किसी की पैंट तो किसी की शर्ट पहन शरमाईं शर्मिला, दिलचस्प है 'टाइगर' संग इश्क का यह किस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed