{"_id":"5d2e83408ebc3e6cf13a2335","slug":"hrithik-roshan-and-tiger-shroff-action-scenes-shoot-in-north-pole-for-film-war","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान जोखिम में डाल ऋतिक और टाइगर ने किया 'वॉर', देखें कैसे फिल्माए गए खतरनाक स्टंट सीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जान जोखिम में डाल ऋतिक और टाइगर ने किया 'वॉर', देखें कैसे फिल्माए गए खतरनाक स्टंट सीन
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 17 Jul 2019 07:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
war film
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गेम ऑफ थ्रोन्स, जैक रीचर, सैन एंड्रियास और द डार्क नाइट जैसी सुपरहिट हॉलीवुड वेब सीरीज और फिल्मों के एक्शन निर्देशक पॉल जेनिंग्स ने यशराज फिल्म्स की 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म वॉर के लिए एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
2 of 5
war film
- फोटो : Amar Ujala
फिल्म के दोनों हीरो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को लेकर वह उत्तर ध्रुव के सबसे बर्फीलें और हड्डियां जमा देने वाले इलाके फिनलैंड लेकर गए और वहां दुनिया के अब तक के सबसे खतरनाक स्टंट सीन्स शूट किए हैं। इन सीन्स की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने अमर उजाला पाठकों के साथ साझा की हैं।
3 of 5
war film
- फोटो : Amar Ujala
सोमवार को रिलीज हुए फिल्म वॉर के टीजर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। हिंदी सिनेमा के दर्शकों को ऐसा एक्शन पहली बार देखने को मिला है। इस बारे में फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, ‘इस फिल्म की जब कल्पना की गई थी तभी से हमने एक बात तय कर रखी थी कि फिल्म का एक्शन ऐसा होगा जो हिंदी सिनेमा के दर्शकों ने पहले कहीं नहीं देखा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
War
- फोटो : amar ujala mumbai
सिद्धार्थ आगे कहते हैं कि 'फिल्म में एक कार चेज सीक्वेंस है जिसमें ऋतिक औऱ टाइगर ने सांसें रोक देने वाले एक्शन सीन्स किए हैं। यह कार चेज सीक्वेंस पूरी तरह उत्तर ध्रुव के सबसे बर्फीले देश फिनलैंड में शूट की गई है। ऐसा सीक्वेंस अब तक दुनिया की किसी फिल्म में शूट नहीं किया गया है। इसे शूट करने में पूरे क्रू को कई बार जान जोखिम में डालनी पड़ी लेकिन इसे कैमरे में कैद करने के रोमांच ने हमसे ये करा ही लिया।’
विज्ञापन
5 of 5
war teaser
- फोटो : instagram
साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म मानी जा रही फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक दूसरे के जानी दुश्मन बने नजर आएंगे। दोनों के किरदार फिल्म में एक दूसरे के खून के प्यासे हैं। हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हो रही ये फिल्म गांधी जयंती यानी छुट्टी के दिन रिलीज होने जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।