फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fighter: फैंस के दिलों पर छाया 'फाइटर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे जमकर तारीफ

Mon, 15 Jan 2024 04:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 15 Jan 2024 04:33 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Deepika padukone Film Fighter Trailer Praised by fans on Social Media Details Inside
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म फाइटर के साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इस एक्शन फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। अभिनेता-निर्देशक की यह जोड़ी फिल्म वॉर के चार साल के बाद एक साथ वापसी के लिए तैयार है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर,अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर और संजीदा शेख भी हैं। यह फिल्म 2019 बालाकोट स्ट्राइक के बाद भारत की प्रतिक्रिया के इर्द-गिर्द घूमती है।


Fighter Trailer: थलसेना दिवस पर आया वायुसेना पर बनी फिल्म का ट्रेलर, दीपिका की गैरमौजूदगी से शुरू हुई खुसफुस..

Hrithik Roshan Deepika padukone Film Fighter Trailer Praised by fans on Social Media Details Inside
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को फाइटर का हाई ऑक्टेन ट्रेलर जारी किया, जिसने फिल्म के लिए दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। देशभक्ति की भावना से भरपूर इस ट्रेलर को देखकर प्रशंसक सोशल मीडिया पर जमकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। कई फैंस इसे ट्रेलर ऑफ द ईयर करार दे चुके हैं।

Hrithik Roshan Deepika padukone Film Fighter Trailer Praised by fans on Social Media Details Inside
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,  ''यह ट्रेलर ऑफ द ईयर है। ऋतिक रोशन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे बॉलीवुड के ग्रीक गॉड हैं। एक अन्य ने कहा कि यह भारतीय दर्शकों के लिए एक शानदार सिनेमाई अनुभव साबित होने वाला है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Deepika padukone Film Fighter Trailer Praised by fans on Social Media Details Inside
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, एक फैन ने लिखा,“यह फिल्म ऋतिक के लिए गेम चेंजर साबित होगी। एक और शानदार परफॉर्मेंस के साथ वे वापस आ गए हैं। सिड ने इस फिल्म को इस तरह से प्रस्तुत किया है जैसा हमने पहले कभी नहीं देखा। फिल्म में सब कुछ होगा: एक्शन, इमोशन, रोमांस और सबसे महत्वपूर्ण देशभक्ति।” इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स इस ट्रेलर पर फायर और हार्ट इमोजी शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
Hrithik Roshan Deepika padukone Film Fighter Trailer Praised by fans on Social Media Details Inside
ऋतिक रोशन (फाइटर) - फोटो : X

ऋतिक और सिद्धार्थ इससे पहले कई प्रोजेक्ट पर साथ काम कर चुके हैं। हर बार दोनों की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। बैंग बैंग के शानदार प्रदर्शन के बाद दोनों ने साथ में मिलकर वॉर बनाई थी, जो टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ने कुल 318.01 करोड़ का कारोबार किया था।
Bastar The Naxal Story: इस दिन रिलीज होगी अदा शर्मा की 'बस्तर द नक्सल स्टोरी', जारी हुआ फिल्म का नया पोस्टर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed