बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुजैन अक्सर कई पोस्ट साझा करती रहती हैं। कभी वो अपने बच्चों की तस्वीर साझा करती हैं, तो कभी काम से जुड़ी कुछ बातें अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में एक पोस्ट साझा करते हुए सुजैन ने बताया है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था।
सुजैन खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हो गया था हैक, पोस्ट शेयर कर कहा- 'सावधान रहें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों वैसे भी सोशल मीडिया काफी असुरक्षित सा हो गया है। बात फेसबुक की करें या इंस्टाग्राम की, दोनों ही जगह हैकर्स काफी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में सुजैन का अकाउंट भी हैक हो जाने के बाद उन्होंने लोगों को नसीहत दी है कि ऐसे हैकर्स से सावधान रहें। हालांकि सुजैन का अकाउंट अब वापस उनके संचालन में आ गया है।
सुजैन ने एक पोस्ट साझा करते हुए ये पूरा वाकया बताया है। सुजैन ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट एक फर्जी ईमेल द्वारा हैक किया गया था, जो इंस्टाग्राम होने का दिखावा कर रहा था। मुझे महसूस नहीं हुआ कि यह ऑथेंटिक नहीं था और इसलिए मैंने बटन पर क्लिक किया। मैं बहुत ईमानदारी से यह नोट को लिख रही हूं, प्लीज किसी भी गैर-भरोसेमंद ईमेल या मैसेज पर क्लिक न करें।'
आगे सुजैन लिखती हैं, 'स्थिति को जल्दी ठीक करने और कम से कम वक्त में मुझे मेरा अकाउंट वापस दिलाने में मदद करने के लिए इंस्टाग्राम टीम आपका बहुत धन्यवाद... सुरक्षित रहें और इन वायरल हैकर्स से सावधान रहें। सुजैन खान।'
A post shared by Sussanne Khan (@suzkr) on
बता दें कि सुजैन खान अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी हैं। दोनों ने साल साल 2014 में एक दूसरे से आपसी सहमति के साथ तलाक ले लिया था। दोनों के दो बच्चे ऋदान और ऋहान भी हैं जो अपने पिता ऋतिक रोशन के साथ रहते हैं। वहीं लॉकडाउन के समय में अपने दोनों बच्चों की खातिर सुजैन ऋतिक के घर में ही शिफ्ट हो गईं जिसे लेकर भी ये कयास लगाए जा रहे थे कि शायद दोनों एक बार फिर से एकसाथ हो गए हैं। लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि वो केवल लॉकडाउन की वजह से यहां आई हैं।
पढ़ें: नीरज पांडे की फिल्म में आमिर की एंट्री से पहले फेल हुए बेटे जुनैद, इस रीमेक में नहीं मिला मौका