फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तलाक के 5 साल बाद ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने बयां किया दर्द, बोलीं- 'मेरी मां और दोनों बहनें हीं...'

Mon, 11 Mar 2019 10:34 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 11 Mar 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
hrithik roshan ex wife sussanne khan on parenting two sons
sussanne khan - फोटो : social media

ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने साल 2014 में तलाक लिया था हालांकि तलाक के बावजूद दोनों के रिश्ते अच्छे हैं। रोशन परिवार के हर फंक्शन में सुजैन खान और उनके परिवार के दूसरे सदस्यों को स्पॉट किया जाता रहा है। यही नहीं बच्चों के लिए ऋतिक और सुजैन तो कई बार साथ में छुट्टियां भी बिताने गए हैं। तलाक के बाद सुजैन खान ने पहली बार बच्चों की परवरिश पर बात की है।

hrithik roshan ex wife sussanne khan on parenting two sons
sussanne khan - फोटो : social media

इंटीरियर डिजाइनर और एंटरप्रेन्योर सुजैन खान और ऋतिक के दो बच्चे रिदान और रेहान हैं। सुजैन खान ने एक न्यूज एंजेसी से बातचीत में कहा कि 'मेरी मां (जरीन खान) और दोनों बहनें (फराह खान अली और सिमोन अरोड़ा) मेरी जिंदगी में सबसे अहम हैं। उन्होंने मेरी जिंदगी और मेरे करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।'

hrithik roshan ex wife sussanne khan on parenting two sons
hritik roshan, sussanne khan - फोटो : social media

सुजैन ने आगे कहा कि 'मेरे दोनों बच्चे हमेशा मुझे प्रेरणा देते हैं।' उन्होंने कहा कि बच्चों को बच्चा ही रहने दीजिए। उनके बचपन को खत्म कर देना सही नहीं है।' सुजैन से पूछा गया कि वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को कैसे बैलेंस करती हैं तो उन्होंने कहा कि 'काम और घर के बीच मैंने हमेशा एक लाइन बना रखी है। तभी आप अपने काम के लिए प्रेरित होंगे और घर पर भी शांति होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
hrithik roshan ex wife sussanne khan on parenting two sons
sussanne khan - फोटो : social media

अपने करियर पर सुजैन ने कहा कि 'मेरा करियर अभी तक जैसा है उससे मैं संतुष्ट हूं। मेरी प्रोफेशन लाइफ अभी तक अच्छी रही है। द लेबल लाइफ के लिए स्टाइल एडिटर के तौर पर मैंने करियर में काफी अच्छा समय बिताया है।' एंटरप्रेन्योर महिलाओं के लिए सुजैन ने मैसेज दिया कि 'हमेशा खुलकर बोलिए। अगर आपके विचार गलत भी जा रहे हों तब भी उस पर बात करिए। हमेशा आवाज उठाइए। आपको नहीं पता कि कब आपको कोई चीज प्रेरित कर दे और कब एक विचार सबकुछ खशनुमा बना दे।'

विज्ञापन
hrithik roshan ex wife sussanne khan on parenting two sons
Hrithik Roshan and Sussanne Khan - फोटो : instagram

साल 2000 में ऋतिक की पहली फिल्म कहो ना प्यार है की रिलीज के बाद ही दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के 14 साल बाद दोनों के तलाक के पीछे की वजह ये बताई गई कि ऋतिक की अपने को-स्टार्स संग बढ़ती नजदीकियों ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया। हालांकि बाद में सुजैन ने इसे महज अफवाह करार दिया और बताया कि उनके रिश्ते की खत्म होने की वजह बेवफाई बिल्कुल भी नहीं थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed