फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fighter: 'खाड़ी देशों में प्रतिबंध के बाद भी अच्छी कमाई कर रही है फाइटर', सिद्धार्थ ने पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया

Sat, 27 Jan 2024 07:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 27 Jan 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Film Fighter director Siddharth Anand points out the film box office success after Gulf ban
सिद्धार्थ आनंद-फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे इंतजार के बाद फिल्म फाइटर बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद भी लोगों से मिल रहे प्यार से काफी खुश हैं। हाल ही में उन्होंने  सोशल मीडिया पर 'फाइटर' की सफलता पर प्रकाश डाला और इस बात पर भी जोर दिया कि फिल्म ने कई मुश्किलों के बाद भी अच्छी कमाई करने में कामयाबी हासिल की है। 


Ram Gopal Varma: पद्म विभूषण विजेताओं पर राम गोपाल वर्मा ने किया ऐसा पोस्ट, लोगों ने लगा दी क्लास

Hrithik Roshan Film Fighter director Siddharth Anand points out the film box office success after Gulf ban
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पूरे भारत में रिलीज न होने और खाड़ी देशों में प्रतिबंध का सामना करने के बावजूद फिल्म ने  दो दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है। विशेष रूप से हिंदी भाषी दर्शकों को ध्यान में रखते हुए, हवाई एक्शन ड्रामा टिकट काउंटरों पर धमाल मचा रही है। 

Hrithik Roshan Film Fighter director Siddharth Anand points out the film box office success after Gulf ban
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शनिवार को, सिद्धार्थ ने एक ट्वीट का जवाब दिया, जिसमें लिखा था, “मत भूलिए फाइटर सिर्फ एक हिंदी रिलीज नॉन पैन इंडिया फिल्म है और सभी खाड़ी देशों में प्रतिबंधित है। फिर भी दो दिनों में 100 करोड़।” इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बाइसेप इमोजी के साथ सिद्धार्थ ने लिखा, "सही बात है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Film Fighter director Siddharth Anand points out the film box office success after Gulf ban
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक सोशल मीडिया यूजर ने शिकायत भी की और निर्देशक से पूछा, "इस फिल्म को तमिल, तेलुगु या कन्नड़ में क्यों रिलीज नहीं किया गया? साउथ में ऋतिक की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और फाइटर उन्हें भी जरूर पसंद आती।"

विज्ञापन
Hrithik Roshan Film Fighter director Siddharth Anand points out the film box office success after Gulf ban
फाइटर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फाइटर में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं। इसे गणतंत्र दिवस से पहले 25 जनवरी को रिलीज किया गया था। यह फिल्म एक नई और विशिष्ट इकाई, एयर ड्रैगन्स के बारे में है, जिसे श्रीनगर घाटी में आतंकवादी गतिविधियों के जवाब में नियुक्त किया गया है।
Amitabh Bachchan: 'समाज ने हमेशा कुछ अच्छा ही सीखा है', सिनेमा को अनैतिकता से जोड़ने वालों पर भड़के बिग बी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed