{"_id":"62ee0b376d13f7538e2e214b","slug":"hrithik-roshan-film-fiza-actress-shabana-raza-aka-neha-manoj-bajpayee-wife-look-changed-after-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood: पूरी तरह से बदल चुका है ऋतिक रोशन की इस हीरोइन का लुक, तस्वीरें देख पहचान पाना मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood: पूरी तरह से बदल चुका है ऋतिक रोशन की इस हीरोइन का लुक, तस्वीरें देख पहचान पाना मुश्किल
साल 2000 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म 'फिजा' तो आपको याद ही होगी। यह ऋतिक के करियर की दूसरी फिल्म थी। कहो न प्यार है के बाद एक्टर का क्रेज काफी बढ़ चुका था इस वजह से लोगों को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म में करिश्मा कपूर भी लीड रोल में थीं जिन्होंने फिजा नाम की लड़की का रोल निभाया था।
2 of 4
नेहा
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, ऋतिक उनके भाई अमन इकरामुल्लाह के किरदार में दिखे थे। इन दोनों के अलावा फिल्म में एक और एक्ट्रेस थीं जिनकी खूबसूरती के चर्चे उन दिनों पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हुआ करते थे। इस एक्ट्रेस का नाम था शबाना रजा। शबाना को इस फिल्म में ऋतिक के अपोजिट कास्ट किया गया था। फिल्म का गाना 'आ धूप मलूं मैं' आज भी लोगों को पसंद आता है।
3 of 4
फिल्म- करीब
- फोटो : सोशल मीडिया
कई फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
शबाना का फिल्मी करियर साल 1998 में फिल्म 'करीब' से शुरू हुआ। यह विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म थी। फिल्म में उन्हें बॉबी देओल के अपोजिट कास्ट किया गया था। बता दें कि यह विधु विनोद चोपड़ा ही थे जिन्होंने उनका नाम शबाना से बदलकर नेहा रखा था। तभी से लोग उन्हें नेहा के नाम से जानते हैं। करीब के अलावा वह 'होगी प्यार की जीत' में अजय देवगन के साथ नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह 'कोई मेरे दिल में है', 'एसिड फैक्ट्री' में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नेहा
- फोटो : सोशल मीडिया
बदल चुका है लुक
नेहा बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मनोज बाजपेयी की पत्नी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म करीब की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद उनका प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद नेहा फिल्मों से दूर हो चुकी हैं। वह अपना पूरा समय परिवार को देती हैं। उनका लुक भी अब पूरी तरह बदल चुका है। फिल्मों में लंबे बालों में नजर आने वाली नेहा अब बॉब कट में नजर आती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।