आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने कुछ हफ्ते पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते की घोषणा कर इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी। पहले, दोनों की रोमांटिक तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई थी। अब, घोषणा के कुछ दिनों बाद, बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों को मेडिटेरियन सी में गोता लगाने वाले वीडियो से रूबरू कराया। लेकिन, जिस चीज ने सभी का ध्यान अपने ओर खींचा वह था, सुष्मिता सेन के हॉट वीडियो पर ललित मोदी का कमेंट।
Video: सुष्मिता सेन को स्विमिंग सूट में देख उड़े ललित मोदी के होश, यूजर्स ने लिखा- अब बस...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मिस यूनिवर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा "एलाइन, पॉज, ब्रीथ...लेट गो!!! अपने आप को सरेंडर करो और उससे सीखो। मैंने मेडिटेरियन सी का कुछ इस तरह से ही मजा लिया। इस वीडियो को मेरे दोस्त ने बेहद खूबसूरती से शूट किया है। जिंदगी में जहां गहराई है, मैं हमेशा ही उसके लिए तैयार रहती हूं। मैं आप सबसे बेहद प्यार करती हूं।’
इस वीडियो में सुष्मिता सेन ब्लैक नूडल स्टाइल स्ट्रैप टॉप और व्हाइट स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। अभिनेत्री लो बन बनाए डाइविंग गॉगल्स पहने हुए दिखाईं दे रही हैं। सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड ललित मोदी ने भी उनके इस लुक की तारीफ की है। बिजनेसमैन ने लिखा- "सरडीना में हॉट लग रही हो"। इसके साथ ही उन्होंने आंखों में दिल और किस वाला इमोजी बनाया हुआ है।
ललित मोदी के इस कमेंट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हां हां भाई! समझ गए'। वहीं अन्य ने लिखा, "आप नहीं गए?" एक नेटिजन ने लिखा, 'अब बस करो यार'। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'मानना पड़ेगा, आप जिस तरह से बिंदास होकर बोलते हो। ऐसा लगता है सच में आप उनको प्यार करते हो। और जब प्यार किया तो डरना क्या। भगवान आपका भला करे।'