{"_id":"5b8f4ee2867a5548713b33aa","slug":"hrithik-roshan-film-super-30-first-look-has-been-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीचर्स डे पर इस तरह गणित पढ़ाएंगे ऋतिक रोशन, 'सुपर 30' का पहला पोस्टर रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टीचर्स डे पर इस तरह गणित पढ़ाएंगे ऋतिक रोशन, 'सुपर 30' का पहला पोस्टर रिलीज
Wed, 05 Sep 2018 09:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Sep 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर ऋतिक को काफी उम्मीदें भी हैं। वहीं उनके फैंस भी 'सुपर 30' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ महीनों पहले फिल्म में ऋतिक रोशन के लुक का खुलासा हुआ था। जिसमें वह एकदम अलग अंदाज में दिखाई दे रहे थे। अब टीचर्स डे के मौके पर 'सुपर 30' का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है।
2 of 5
ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' के एक नहीं बल्कि तीन पोस्टर रिलीज किए गए हैं। इस फिल्म के पोस्टर को अनुराग कश्यप की प्रोडक्शन कंपनी फैंटम फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इन तीनों पोस्टर में ऋतिक रोशन का लुक और उनका अंदाज अब तक की उनकी सभी फिल्मों से एकदम अलग नजर आ रहा है। ऋतिक रोशन के फैंस 'सुपर 30' के पोस्टर को काफी पसंद और रिट्वीट भी कर रहे हैं।
बात करें 'सुपर 30' के पोस्टर्स की तो इन तीनों ही पोस्टर की एक सामान्य बात यह है कि इस तीनों में ही फिल्म का एक दमदार डायलॉग नजर आ रहा है। इस पोस्टर का डायलॉग - 'अब राजा का बेटा, राजा नहीं बनेगा' है। इतना ही नहीं ऋतिक रोशन ने भी इन तीनों पोस्टर्स को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है- 'वक़्त बदलने वाला है।' 'सुपर 30' के पहले पोस्टर में जहां आत्मविश्वास से भरा ऋतिक रोशन का चेहरा नजर आ रहा है वहीं दूसरे ही पोस्टर में वह ढेरों बच्चों के बीच नजर आ रहे हैं। 'सुपर 30' का तीसरा पोस्टर भी काफी दमदार है।
पता हो कि फिल्म 'सुपर 30' बिहार के मशहूर गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी से प्रेरित फिल्म है। गौरतलब है कि फिल्म के मेकर्स पहले 'सुपर 30' को आनंद कुमार की बायोपिक के तौर पर रिलीज करने वाले थे लेकिन आनंद कुमार पर कुछ गलत आरोपों के चलते 'सुपर 30' के मेकर्स ने इस फिल्म को अब केवल उनकी जिंदगी से प्रेरित बताया है। बता दें कि गणितज्ञ आनंद कुमार गरीब बच्चों को आईआईटी के लिए निशुल्क कोचिंग क्लास देते हैं। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।
इस फिल्म के अलावा बीते दिनों ऋतिक रोशन 21 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोपों की वजह से काफी चर्चा में थे। आर मुरलीधरन नाम के चेन्नई के एक थोक व्यापारी ने ऋतिक सहित 8 लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है । मुरलीधरन की शिकायत पर चेन्नई की कोडंगईयुर पुलिस ने ऋतिक और 8 अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के अंतर्गत मामला दर्ज किया था। हालांकि इस पूरे कंपनी विवाद में ऋतिक की कंपनी ने अपना स्पष्टीकरण दे दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।