{"_id":"5e92dc738ebc3e6fd22b37d6","slug":"hrithik-roshan-film-super-30-is-likely-to-released-in-china-after-coronavirus-outbreak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बाद चीन में सबसे पहले रिलीज होगी ऋतिक की ये फिल्म, जनजीवन हो चला है सामान्य","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउन के बाद चीन में सबसे पहले रिलीज होगी ऋतिक की ये फिल्म, जनजीवन हो चला है सामान्य
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 12 Apr 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Super 30
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के दुनियाभर में फैलने की शुरुआत चीन से हुई थी, और अब वहां का जनजीवन सामान्य हो चला है। सार्वजनिक स्थलों जैसे, रेस्टोरेंट, सिनेमाघर, शॉपिंग मॉल आदि को जनता के लिए खोला जा रहा है। ऐसे में खबर है कि हिंदी सिनेमा के हैंडसम अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 लॉकडाउन के बाद चीन में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म होगी।
2 of 5
super 30
- फोटो : file photo
यह फिल्म बिहार में जन्मे शानदार गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है। भारत में पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिली है। यहां तक कि इस फिल्म को और आनंद कुमार के किरदार में ऋतिक रोशन के अभिनय को वैश्विक स्तर पर भी बहुत सराहा गया है।
3 of 5
super 30
- फोटो : अमर उजाला
कुछ समीक्षकों के अनुसार ऋतिक ने इस फिल्म में अपने करियर का अब तक का सबसे बेहतरीन अभिनय कर दिखाया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद ये फिल्म अब चीन में भी धमाका करने के लिए तैयार है। ज्ञात है कि इस फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट के निर्माण में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
super 30
- फोटो : social media
रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार ने बताया कि स्टूडियो विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म को चीन में रिलीज करने जा रहा है। उन्होंने कहा, 'सुपर 30 को पहले ही सेंसर होने के लिए चीन को भेजा जा चुका है। जैसे ही स्थिति सामान्य होगी, वैसे ही सबसे पहले यही फिल्म सेंसर बोर्ड की नजरों से होकर गुजरेगी। इस हिसाब से सबसे पहले रिलीज होने वाली यही भारतीय फिल्म होगी।'
विज्ञापन
5 of 5
super 30
- फोटो : social media
बता दें कि पिछले कुछ समय से चीन में भारतीय फिल्मों को बहुत पसंद किया गया है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' चीनी दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इसके बाद भारतीय फिल्मों की चीन में आवाजाही पहले से ज्यादा बढ़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।