फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मसकली 2.0' विवाद में हुई गायक सचेत टंडन की एंट्री, कहा- 'सब कुछ लोगों पर निर्भर है'

Sun, 12 Apr 2020 02:31 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sun, 12 Apr 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
masakali 2.0 controversy singer sachet tandon reaction all depends on listeners
sachet tandon - फोटो : social media

फिल्म 'दिल्ली 6' के गाने 'मसकली' का रीमिक्स वर्जन 'मसकली 2.0' पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। तनिष्क बागची के संगीत और सचेत टंडन-तुलसी कुमार की आवाज से सजे गाने पर आलोचनाओं की बौछार हो रही है। मूल गाने का संगीत देने वाले एआर रहमान से लेकर गाने के बोल लिखने वाले प्रसून जोशी और गायक मोहित चौहान ने भी इसकी आलोचना की है। इस विवाद में अब 'मसकली 2.0' को गाने वाले सचेत टंडन की एंट्री हो गई है। उन्होंने गाने के बचाव में कहा है कि एआर रहमान ने सिर्फ असल गाने को सुनने की सलाह दी है।

masakali 2.0 controversy singer sachet tandon reaction all depends on listeners
sachet tandon - फोटो : social media

मेकर्स दे सकते हैं बयान
सचेत टंडन ने इस बारे में कहा, एआर रहमान ने मूल गाने का सिर्फ लिंक साझा किया है। असल में उन्होंने नए गाने को लेकर कुछ भी नकारात्मक नहीं लिखा है।' सचेत ने आगे बताया, 'मुझे पता नहीं है कि मेकर्स ने मूल गाने के रचनाकारों से इस बारे में पूछा या नहीं। कुछ लोगों को गाना पसंद आ सकता है और कुछ लोगों को नहीं। मैंने सिर्फ गाना गाया है। मेकर्स इस बारे में सही तरह से बात करने की परिस्थिति में हैं।'

masakali 2.0 controversy singer sachet tandon reaction all depends on listeners
masakali 2.0 - फोटो : twitter

लोगों पर निर्भर
सचेत ने पहली दफा रीमिक्स गाना गाया है। उनका मानना है कि रीमिक्स म्यूजिक का ट्रेंड अब खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा, 'हमारी युवा पीढ़ी नया संगीत चाहती है। यह आज की जरुरत है।' हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन लोग रीमेक गानों को सुनना बंद कर देंगे मेकर्स ऐसे गाने नहीं बनाएंगे। फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का गाना 'मुकाबला' गाना कुछ ही महीनों में 300 मिलियन (30 करोड़) दफा सुना गया था। तो जब तक लोग ऐसे गानों को सुनेंगे तब तक ऐसे गाने बनाए जाएंगे। सब कुछ लोगों पर निर्भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
masakali 2.0 controversy singer sachet tandon reaction all depends on listeners
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस विवाद में अब तक इंडस्ट्री कई सेलिब्रिटीज अपना पक्ष रख चुके हैं:
एआर रहमान
एआर रहमान शुरू से ही रीमिक्स गानों के खिलाफ रहे हैं। उन्होंने खुले तौर पर कहा है कि म्यूजिक कंपनी उनपर ऐसे गानों को सपोर्ट करने के लिए दबाव बनाती हैं लेकिन वह साफ तौर पर कह देते हैं कि अगर वह ऐसा करेंगे तो निश्चित तौर पर ट्रोल किए जाएंगे। 'मसकली' गाने के रीमिक्स पर रहमान ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अच्छा गाना बनाने का कोई शॉर्टकट नहीं है। उसे अच्छे से सोचना पड़ता है, रातों की नींद खराब करनी पड़ती है, लिखकर मिटाया जाता है और फिर से लिखा जाता है। 200 से ज्यादा संगीतज्ञों ने एक साल तक एक रचनात्मक दिमाग के साथ काम किया, तब जाकर यह रचना हुई।'

विज्ञापन
masakali 2.0 controversy singer sachet tandon reaction all depends on listeners
प्रसून जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रसून जोशी
ओरिजनल 'मसकली' गाने के बोल प्रसून जोशी ने लिखे थे। उन्हें भी इस गाने का रीमिक्स वर्जन पसंद नहीं आया। इस बारे में उन्होंने अपना मत रखते हुए कहा, 'दिल्ली 6 के गीत 'मसकली' समेत मेरे लिखे सभी गीत मेरे दिल के बहुत करीब हैं। मुझे बड़ा दुख है कि मोहित चौहान, एआर रहमान और मेरी मूल रचना को इस तरह इस्तेमाल किया गया। मुझे आशा है कि प्रशंसक अब भी असल गीत को सुनेंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed