फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत ई-मेल विवाद: दो घंटे की पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच के ऑफिस से निकले ऋतिक रोशन

Sat, 27 Feb 2021 05:45 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 27 Feb 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut case Hrithik Roshan left for crime branch for statement
ऋतिक रोशन - फोटो : पीटीआई

ई-मेल विवाद को लेकर कंगना रणौत के खिलाफ दर्ज कराए गए केस में ऋतिक रोशन ने अपना बयान दर्ज करा दिया दिया। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ की। बाहर निकलने के बाद ऋतिक रोशन ने कुछ नहीं कहा और मीडिया के सवालों पर चुप्पी साधते नजर आए। बता दें ऋतिक रोशन को 27 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट को बयान दर्ज कराने लिए कहा गया था।


 

Kangana Ranaut case Hrithik Roshan left for crime branch for statement
ऋतिक रोशन - फोटो : पीटीआई

यह पूरा मामला साल 2016 का है जब ऋतिक ने कंगना के अकाउंट से 100 से ज्यादा ई-मेल मिलने की शिकायत की थी। मामले की जांच जारी है। ऋतिक रोशन का आरोप है कि 2013 से 2014 के बीच 100 ई-मेल मिले थे। बताया गया कि ये ई-मेल कंगना रणौत की मेल आईडी से भेजे गए थे। इसे लेकर ऋतिक रोशन ने साइबर सेल में एक शिकायत दर्ज कराई थी।

 


 

Kangana Ranaut case Hrithik Roshan left for crime branch for statement
ऋतिक रोशन - फोटो : पीटीआई

कुछ दिन पहले ही ऋतिक रोशन के इस मामले को साइबर सेल से क्राइम ब्रांच इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर किया गया था। मामला ट्रांसफर करने की जानकारी मुंबई पुलिस ने खुद दी थी। रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रोशन के वकील महेश जेठमलानी ने मामला ट्रांसफर करवाने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut case Hrithik Roshan left for crime branch for statement
ऋतिक रोशन - फोटो : पीटीआई

इस पत्र में महेश जेठमलानी ने कहा कि साल 2013 और 2014 में कथित तौर पर अभिनेत्री कंगना रणौत की ई-मेल आईडी से ऋतिक रोशन को भेजे गए मेल के मामले में अब तक साइबर सेल की ओर से प्रगति नहीं हुई है। ऐसे में इस मामले को क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर कर देना चाहिए। साथ ही वकील ने यह भी कहा कि अभिनेता इस पूरे मामले में सहयोग भी कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut case Hrithik Roshan left for crime branch for statement
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

ऋतिक को समन मिलने पर कंगना ने दी थी प्रतिक्रिया
कंगना ने ऋतिक रोशन की खबर पर एक ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए लिखा कि ‘दुनिया कहां से कहां पहुंच गई मगर मेरा बेवकूफ पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अभी भी वहीं है, उसी मोड़ पे, जहां ये वक्त दोबारा लौट के नहीं जाने वाला।‘

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed