फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीले लंहगे में कृष्णा श्रॉफ की तस्वीरों ने फैंस के दिलों में मचाई खलबली, दिशा पाटनी ने भी किया खास कमेंट

Sat, 27 Feb 2021 05:40 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 27 Feb 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
Krishna Shroff photos wearing yellow lehanga at friend wedding goes viral see Disha Patani comment
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ फिल्मों में सक्रिय रहते हैं, लेकिन उनकी बेटी कृष्णा श्रॉफ अभी तक फिल्मों से दूर हैं। हालांकि कृष्णा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। ये ही वजह है कि सोशल मीडिया पर कृष्णा टाइगर से भी ज्यादा मशहूर हैं। कृष्णा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो जाती है। हाल ही में कृष्णा की कुछ और तस्वीरें फैंस के बीच खूब हंगामा मचा रही हैं जिसमे उन्होंने पीले रंग का लंहगा पहना हुआ है।

Krishna Shroff photos wearing yellow lehanga at friend wedding goes viral see Disha Patani comment
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : Instagram

दरअसल कृष्णा श्रॉफ इन दिनों उदयपुर में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने पहुंची थी। इसी दौरान उन्होंने लंहगा पहने हुए कुछ तस्वीरें खिंचवाई। कृष्णा ने पीले रंग के लंहगे के साथ सफेद क्रॉप टॉप स्टाइल वाला ब्लाउज पहना था। इसके साथ ही उन्होंने हाई पोनी बनाई थी। वहीं बिना किसी ज्वैलरी के भी कृष्णा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।



View this post on Instagram

A post shared by Krishna Jackie Shroff (@kishushroff)

Krishna Shroff photos wearing yellow lehanga at friend wedding goes viral see Disha Patani comment
दिशा पाटनी, कृष्णा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

कृष्णा की ये तस्वीर सामने आते ही फैंस उनके दीवाने हो गए। कई यूजर्स उनकी इस तस्वीर पर दिल वाला इमोजी बना रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने भी कृष्णा की इस तस्वीर पर कमेंट किया है। दिशा ने कृष्णा की इस तस्वीर पर फायर इमोजी पोस्ट किया।



View this post on Instagram

A post shared by Krishna Jackie Shroff (@kishushroff)

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Shroff photos wearing yellow lehanga at friend wedding goes viral see Disha Patani comment
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : Instagram

सिर्फ पीले लंहगे में ही नहीं बल्कि कृष्णा ने सफेद और काले रंग का लंहगा पहने हुए भी बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा की। फैंस को कृष्णा की ये ड्रेस भी काफी पसंद आई है और वो इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। कृष्णा अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। वहीं इन तस्वीरों के जरिए कृष्णा ने बता दिया कि वो पारंपरिक परिधान में भी बेहद ग्लमैरस लग सकती हैं।

विज्ञापन
Krishna Shroff photos wearing yellow lehanga at friend wedding goes viral see Disha Patani comment
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : Instagram

बता दें कि कृष्णा ने अपने जन्मदिन पर भी बिकिनी तस्वीरें साझा की थी और लिखा था कि 28 की उम्र उन पर जंचती है। इस तस्वीर में उनका चेहरा नहीं दिख रहा था लेकिन उनके टैटू साफ नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों पर भी फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed