बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों फिल्म 'वॉर 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते कई दिनों से यह चर्चा थी कि साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, ऋतिक के साथ फिल्म 'वॉर 2' का हिस्सा है। कई मौकों पर इस बात के संकेत मिले, जिसने इस चर्चा को तेज कर दिया। अब आखिरकार ऋतिक ने पुष्टि की है कि जूनियर एनटीआर बहुप्रतीक्षित 'वॉर 2' का हिस्सा हैं, जो एक्शन से भरपूर एंटरटेनर वॉर की अगली कड़ी है। यह 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी, जिसने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 475 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। टाइगर श्रॉफ ने सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में प्रतिपक्षी की भूमिका निभाई।
War 2: ऋतिक रोशन ने 'वॉर 2' में जूनियर एनटीआर की एंट्री को किया कन्फर्म! बोले- मैं बहुत उत्साहित हूं कि...
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने पुष्टि की है कि जूनियर एनटीआर बहुप्रतीक्षित 'वॉर 2' का हिस्सा हैं, जो एक्शन से भरपूर एंटरटेनर वॉर की अगली कड़ी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार, 27 मई को अबू धाबी में IIFA अवॉर्ड्स 2023 में मीडिया से बातचीत के दौरान ऋतिक रोशन से 'वॉर 2' और उनकी अगली फिल्म 'फाइटर' के लिए एनटीआर के साथ कोलाब्रेशन के बारे में पूछा गया। उन्होंने फिल्म और जूनियर एनटीआर का नाम लिए बिना कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं 'फाइटर' के साथ 'विक्रम वेधा' के बाद आ रहा हूं। इसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। आशा है कि आप भी इसे पसंद करेंगे।"
Gulshan Devaiah Exclusive: भंसाली के साथ काम करके आपका दिमाग पक जाएगा, जानिए क्यों ऐसा कहा गुलशन देवैया ने
ऋतिक रोशन की दोनों फिल्म 'फाइटर' और 'वॉर' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और बड़े पर्दे पर पहली बार ऋतिक की जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ 'फाइटर' नजर आएगी। एक्शन फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में गणतंत्र दिवस 2024 से पहले रिलीज होने वाली है।
New Parliament: रजनीकांत, SRK और अक्षय के ट्वीट पर ये बोले पीएम मोदी, नए संसद भवन का वीडियो शेयर कर रहे सितारे
दरअसल, 20 मई को दोनों अभिनेताओं ने 'वॉर 2' पर अपने सहयोग के बारे में संकेत दिए थे। ऋतिक ने जूनियर एनटीआर को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और लिखा, "हैप्पी बर्थडे जूनियर एनटीआर। आपको एक खुशी का दिन और आगे एक एक्शन से भरपूर साल की शुभकामनाएं। युद्धभूमि पर आपका इंतजार है। मेरी दोस्त। जब तक हम मिलें, तब तक आपका दिन सुख और शांति से भरा रहे।" ऋतिक के इस ट्वीट पर जूनियर एनटीआर ने भी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था, "आपकी प्यारी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद सर।'
Celebs: नशे में चूर इन सितारों ने दांव पर लगा दिया था करियर, बुद्धि खुली तो तुरंत किया रीहैब सेंटर का रुख
फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, 'वॉर 2' 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। वहीं, इस फिल्म की शूटिंग इसी साल नवंबर में शुरू होगी। यह एक बड़ी एक्शन एडवेंचर फिल्म होगी। दोनों सितारे पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में जूनियर एनटीआर का धांसू अवतार फैंस को देखने को मिलेगा।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने नए संसद भवन की जमकर की तारीफ, वीडियो शेयर कर कह दी दिल छू लेने वाली बात