सब्सक्राइब करें

ऋतिक के लाइफ कोच अरफीन खान ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कहा- 'विनाशकारी रास्ते पर हैं कंगना'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 11 Dec 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan life coach Arfeen Khan says Kangana Ranaut is on a disastrous path
Hrithik Roshan’s Life Coach Arfeen Khan, Kangana Ranaut - फोटो : instagram/

बॉलीवुड में कंगना रनौत सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली अदाकाराओं में से हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने शानदार अभिनय के साथ बेबाक बोलों के लिए भी जानी जाती हैं। कंगना हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक में अपने बयानों को लेकर कंगना चर्चा में रहती हैं। हालांकि जिसकी वजह से कई बार वे ट्रोलर्स के निशाने पर आने के साथ ही परेशानी में भी आ जाती हैं। हाल ही में किसानों के ऊपर दिए गए अपने बयान के कारण कंगना के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। अब जाने-माने लाइफ कोच अरफीन खान ने कंगना के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

Trending Videos
Hrithik Roshan life coach Arfeen Khan says Kangana Ranaut is on a disastrous path
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना हमेशा से ही इंडस्ट्री में एक मुखर अभिनेत्री रही हैं ये तो सभी जानते हैं। अपने बेबाक बयानों की वजह से इंडस्ट्री में करण जौहर से लेकर ऋतिक रोशन तक कंगना छत्तीस का आंकड़ा रहा है। तो वहीं अब कंगना राजनीतिक मामलों में भी बयान देती रहती हैं इसी वजह से कई बार वे विवादों में भी घिर चुकी हैं। अब लाइफ कोच अरफीन ने दावा किया है कि कंगना आत्म विनाश के रास्ते पर हैं और एक दिन इसके परिणाम बहुत बुरे होंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan life coach Arfeen Khan says Kangana Ranaut is on a disastrous path
कंगना रनौत - फोटो : Social Media

कंगना को लेकर अरफीन खान ने ये बात कही
लाइफ कोच अरफीन खान ने कंगना के बारे में बात करते हुए कहा, मैं पिछले 12 महीनों से कंगना रनौत का विश्वेषण कर रहा हूं और समझ रहा हूं कि उनका दिमाग किस तरह से काम करता है। मैंने ये महसूस किया है कि वह आत्म-तोड़फोड़ के विनाशकारी रास्ते पर हैं, क्योंकि अब वे ध्यान आकर्षित करने और महत्व पाने की कोशिश कर रही हैं, जो कि विनाशकारी है। फिर भी उन्हें ये क्रिएटिव लगता है। इस तरह से वे आखिर में एक बुरी स्थिति में होंगी। कोच ने कहा कि मुझे लगता है, उन्हें गंभीर कोचिंग लेने की जरुरत है।

Hrithik Roshan life coach Arfeen Khan says Kangana Ranaut is on a disastrous path
अरफीन खान - फोटो : Instagram
आखिर कौन हैं अरफीन खान-
अरफीन खान एक मोटिवेशनल स्पीकर और बॉलीवुड के जाने-माने लाइफ कोच हैं। देश से लेकर विदेशों तक में अरफीन मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर जाने जाते हैं। आपको बता दें कि कथित तौर पर पत्नी सुजैन से तलाक होने के बाद एक्टर ऋतिक रोशन लाइफ कोच अरफीन खान की मदद ली थी।
विज्ञापन
Hrithik Roshan life coach Arfeen Khan says Kangana Ranaut is on a disastrous path
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: @kanganaranaut

अगर बात वर्क फ्रंट की करें तो कंगना हाल ही में आई फिल्म थलाइवी में लीड रोल में थी। इसमें उन्होंने जयललिता का किरदार निभाया है। अब कंगना फिल्म तेजस में दिखाई देंगी। फिलहाल देखना ये होगा कि कंगना रनौत अरफीन खान के इस सजेशन को किस तरह से लेती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed