फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक रोशन को ओटीटी पर देखने वालों का मजा हुआ दोगुना, प्रोजेक्ट से जुड़ा उनकी पुरानी दोस्त का नाम

Wed, 06 Jan 2021 07:43 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 06 Jan 2021 07:43 AM IST
विज्ञापन
hrithik roshan make his ott debut with preity zinta production house here details
ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/hrithikroshan

अभिनेता ऋतिक रोशन के प्रशंसक तो इसी बात की खुशी मना रहे थे कि उनका चहेता कलाकार सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। तब तक उन्हें एक खुशी और सुनने के लिए मिल गई। सूत्रों ने जानकारी दी है कि ऋतिक रोशन जिस ओटीटी प्रोजेक्ट के साथ अपने डिजिटल सफर पर निकलने वाले हैं, उसका निर्माण करने की जिम्मेदारी अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने उठाई है। इस हिसाब से ऋतिक के साथ प्रीति जिंटा भी ओटीटी पर अपनी शुरुआत करेंगी।

hrithik roshan make his ott debut with preity zinta production house here details
ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/hrithikroshan

पिछले कई दिनों से चर्चा है कि ऋतिक रोशन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' के रीमेक के साथ अपनी शुरुआत करेंगे। यह सीरीज वर्ष 1993 में जॉन ले कैरे के लिखे इसी शीर्षक से उपन्यास पर आधारित है। छह एपिसोड में बनी यह वेब सीरीज वर्ष 2016 में रिलीज हुई है और इसमें मुख्य भूमिकाओं में नजर आए टॉम हिडिल्सटन, ह्यूज लोरी, ओलिविया कॉलमन, डेविड हेयरवुड, टॉम हॉलैंडर और एलिजाबेथ डेबिकी जैसे कलाकार। वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' ने अलग-अलग समारोहों में 36 पुरस्कारों के लिए नामांकन पाए और इनमें से 11 पुरस्कार अपने नाम किए।

hrithik roshan make his ott debut with preity zinta production house here details
प्रीति जिंटा - फोटो : instagram/realpz

ऋतिक रोशन ने जब देखा कि इस वेब सीरीज में मुख्य कलाकार की भूमिका निभाने के लिए उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा तो उन्होंने इसको करने के लिए तुरंत हां कर दी। प्रीति जिंटा तो पहले से ही इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई हैं तो उन्होंने अपने पुराने दोस्त ऋतिक को ही इस किरदार में सही समझा। इसलिए, वह इस सीरीज के लिए किसी दूसरे कलाकार के पास गई भी नहीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
hrithik roshan make his ott debut with preity zinta production house here details
ऋतिक रोशन - फोटो : सुपर 30

वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए ऋतिक रोशन को एक जटिल किरदार निभाना पड़ेगा जिसके इस सीरीज में कई रूप होंगे। ऋतिक ने जिस तरह की प्रस्तुति आनंद कुमार के किरदार में ढलकर फिल्म 'सुपर 30' में दी है, कुछ इसी तरह की बहुमुखी प्रतिभा की जरूरत इस वेब सीरीज में भी पड़ेगी। ऋतिक को लगा कि जब वह इतने परिपक्व अभिनेता बनकर कहीं और अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं तो क्यों न इसके लिए एक और चुनौतीपूर्ण काम ही हाथ में लिया जाए।

विज्ञापन
hrithik roshan make his ott debut with preity zinta production house here details
ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा - फोटो : कोई मिल गया

कुछ ही दिनों पहले सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होंने संकेत दिए हैं कि वह वापस शूटिंग करने के लिए पहुंच गए हैं। हालांकि, उन्होंने यहां इस बात का जिक्र नहीं किया कि वह किस चीज की शूटिंग कर रहे हैं? बेशक अब तक उनके किसी प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह प्रीति जिंटा के साथ इस वेब सीरीज को भी शुरू कर सकते हैं! इससे पहले ऋतिक और प्रीति एक साथ फिल्म 'कोई... मिल गया' में नजर आए हैं। इसके बाद उन्होंने साथ में कोई फिल्म नहीं की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed