फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की खबरों के बीच फिर से एक साथ नजर आए ऋतिक-सुजैन, विवाद में था कंगना का बड़ा हाथ

Thu, 14 Jun 2018 04:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 14 Jun 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Movie Date With Sons Ex Wife Sussanne at juhu
Hrithik Roshan

सुपर 30 के अपने नए लुक के साथ ऋतिक रोशन मुंबई में नजर आए पीवीआर जुहू में। शॉपिंग करने और सिनेमा देखने पहुंचे ऋतिक के साथ उनके बच्चे रिदान और रेहान भी थे और साथ में थी उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान। सुजैन और ऋतिक का तलाक भले हो चुका हो पर दोनों की दोस्ती अब भी कायम है।

Hrithik Roshan Movie Date With Sons Ex Wife Sussanne at juhu
Hrithik Roshan
खबरें ये भी है कि ऋतिक फिर से सुजैन से शादी करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने अपने पापा राकेश रोशन को भी मना लिया है। सुजैन भी इसके लिए तैयार हैं। लोग कहने लगे हैं कि वो दिन दूर नहीं जब दोनों फिर से विधिवत पति-पत्नी बन जाएंगे।
Hrithik Roshan Movie Date With Sons Ex Wife Sussanne at juhu
Hrithik Roshan
ऋतिक और सुजैन के दूर जाने में कंगना रनौत को लेकर हुए विवाद का बड़ा हाथ था और कंगना की हरकतों के चलते ही दोनों फिर से पास भी आए। कंगना ने जब मीडिया में ऋतिक की ई मेल्स लीक करनी शुरू की तो सबसे पहले सुजैन ही ऋतिक के समर्थन में आई थीं। तब से ऋतिक के व्यहार में भी काफी बदलाव आया है। दोनों की ये जोड़ी बॉलीवुड की आइडियल कपल मानी जाती रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Movie Date With Sons Ex Wife Sussanne at juhu
Hrithik Roshan
'सुपर 30' में ऋतिक पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे हैं और लगता है अपने किरदार की बारीकियों के समझने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है जो तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। विकास बहल द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला के एनजीई प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत, ऋतिक रोशन अभिनीत 'सुपर 30' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed