फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कंगना की फिल्म के प्रमोशन में लिया गया ऋतिक रोशन का नाम, भड़के यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

Thu, 22 Jun 2023 10:39 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 22 Jun 2023 10:39 AM IST
विज्ञापन
hrithik roshan name was taken for the promotion of kangana ranaut film tiku weds sheru
ऋतिक रोशन – कंगना रणौत - फोटो : social media

कंगना रणौत हमेशा अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। वह इन दिनों काफी चर्चा में हैं, क्योंकि अभिनेत्री की आने वाली फिल्म टीकू वेड्स शेरू जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। इस फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से जारी है, लेकिन हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के वक्त कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद कंगना रणौत बुरी तरीके से ट्रोल हो रही हैं। 

hrithik roshan name was taken for the promotion of kangana ranaut film tiku weds sheru
टीकू वेड्स शेरू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टीकू वेड्स शेरू का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में अवनीत संग नवाजुद्दीन किसिंक सीन में नजर आ रहे हैं। इस सीन के चलते कंगना रनौत को खूब ट्रोल किया जा रहा है। दूसरी तरफ नेटिजंस को कंगना को ट्रोल करने का दूसरा मौका भी मिल गया है और इस बार इसकी वजह बने हैं बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन। दरअसल बीते दिन प्राइम वीडियो ने एक वीडियो जारी किया जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी खुद को शेरू के रूप में पेश करते नजर आए।

hrithik roshan name was taken for the promotion of kangana ranaut film tiku weds sheru
टीकू वेड्स शेरू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दौरान नवाजुद्दीन ने सलमान खान, शाहरुख खान और यहां तक कि आमिर खान के साथ काम किया है। नाम गिनाते वक्त नवाज जानबूझकर ऋतिक रोशन का नाम भी लेते हैं और उनकी फोटो गायब होने की वजह बताते हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी कहते हैं- ‘मेरा नाम शेरू है और लोग मुझे प्यार से शेरू ही बुलाते हैं। मैं एक बॉलीवुड एक्टर हूं। मैं छोटी और बड़ी सभी तरह की फिल्मों का निर्माता हूं। यहां देखिए, शाहरुख, सलमान, आमिर और ऋतिक नहीं थे, इसलिए वह यहां नहीं हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

विज्ञापन
विज्ञापन
hrithik roshan name was taken for the promotion of kangana ranaut film tiku weds sheru
ऋतिक रोशन, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अब इस प्रोमो में ऋतिक का नाम इस तरीके से लेना फैंस को रास नहीं आ रहा है। इसके बाद लोग कंगना रनौत की क्लास लगा रहे हैं। लगातार लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। दरअसल इस फिल्म की निर्माता कंगना रणौत हैं और कंगना व ऋतिक के बीच की तल्खी किसी से छुपी नहीं है। एक समय में दोनों का जमकर बवाल हुआ था। 

इसे भी पढ़ें- Tenoch Huerta: यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद तेनोच ह्यूर्टा ने छोड़ी नेटफ्लिक्स फिल्म, बताई फैसले की यह वजह

विज्ञापन
hrithik roshan name was taken for the promotion of kangana ranaut film tiku weds sheru
कंगना रणौत, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

2016 में एक इंटरव्यू में कंगना ने खुलासा किया था कि वह ऋतिक के साथ रिश्ते में थीं। उधर ऋतिक कंगना की बातों का खंडन करते रहे और कहा कि वह उनसे कभी निजी रूप से नहीं मिले हैं। दोनों ने एक-दूसरे को कानूनी नोटिस तक भेजा। दोनों के ई-मेल लीक हुए तो मामले ने और तूल पकड़ा। हालांकि किसी ने भी इन ई-मेल की सत्यता की पुष्टि नहीं की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed