फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: 'मुझसे सार्वजनिक माफी मांगें असित मोदी', तारक मेहता का उल्टा चश्मा की 'रोशन सोढ़ी' की अब यह मांग

Thu, 22 Jun 2023 10:01 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 22 Jun 2023 10:01 AM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame jennifer bansiwals demand she wants public apology from asit modi
असित कुमार मोदी-जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के असित मोदी और जेनिफरप मिस्त्री वाले मामले में एक नया मोड़ आ गया है। शो में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस ने मांग की है कि असित मोदी उनसे सबके सामने माफी मांगे। मालूम हो कि एक्ट्रेस ने असित मोदी पर सेट पर बुरे बर्ताव और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने असित मोदी के अलावा एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज और ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया था।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame jennifer bansiwals demand she wants public apology from asit modi
जेनिफर मिस्त्री-असित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई पुलिस ने 20 जून को असित मोदी, सोहेल रमानी और जतिन बजाज पर आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत केस दर्ज किया था। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसी बीच जेनिफर मिस्त्री ने मीडिया से बात की, और कहा कि वह असित मोदी से पब्लिक के बीच माफी चाहती हैं।
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame jennifer bansiwals demand she wants public apology from asit modi
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : Instagram

जेनिफर मिस्त्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'उन्होंने मुझ पर बहुत सारे गंभीर और झूठे आरोप लगाए हैं। अगर मेरे साथ इतनी ही दिक्कत थी, तो इतने लंबे समय तक मुझे बर्दाश्त क्यों किया? दिलकुश के शो छोड़ने के बाद मुझे शो में वापस क्यों लाया गया? मैं यह पहले दिन से कह रही हूं कि मैं उनसे सार्वजनिक माफी चाहती हूं। सोहेल ने अपने ही बयान का खंडन क्यों किया? सबसे पहले तो मैं अब्यूसिव हूं, फिर उनका करीबी दोस्त हूं और मैंने ही उनकी आध्यात्म में मदद की।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame jennifer bansiwals demand she wants public apology from asit modi
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं जेनिफर ने इससे पहले भी मीडिया के साथ इंटरव्यू में कहा था कि वह असित मोदी से सार्वजनिक रूप से माफी चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने एक वकील की मदद भी ली थी। 8 मार्च को उन्होंने असित मोदी, सोहेल रमानी और जतिन बजाज तीनों को नोटिस भेजा था। यही नहीं जेनिफर मिस्त्री ने सभी सरकारी अधिकारियों को मेल करके एक रजिस्ट्री भी भेजी। लेकिन एक्ट्रेस को कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला।'

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame jennifer bansiwals demand she wants public apology from asit modi
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल-असित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

इस पूरे मामले कि बात करें तो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री ने कुछ समय पहले शो छोड़ दिया था। 15 साल बाद शो से बाहर निकलने के बाद, उन्होंने शो के निर्माता असित कुमार मोदी पर मानसिक और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने निर्माता मोदी, प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ कार्यस्थल पर कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed