{"_id":"5d1e67438ebc3e3c9628451f","slug":"hrithik-roshan-named-in-cheating-case-in-hyderabad-super-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुपर 30 की रिलीज से पहले ऋतिक रोशन को लगा झटका, हैदराबाद में दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुपर 30 की रिलीज से पहले ऋतिक रोशन को लगा झटका, हैदराबाद में दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 05 Jul 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म सुपर 30 के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है और इसलिए वो इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही ऋतिक को झटका लगा है। हैदराबाद पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
2 of 5
Hrithik Roshan
- फोटो : social media
ऋतिक के खिलाफ शिकायत करने वाले शख्स ने आरोप लगाया है कि फिटनेस सेंटर ने जरूरत से ज्यादा लोगों को भर्ती कर लिया और रजिस्ट्रेशन के समय किए गए वादे के अनुसार बाद में उन्हें स्लॉट्स नहीं दिए गए। उनका कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें स्लॉट बुक करने के लिए ऐप का प्रयोग करने से वंचित रखा गया।
3 of 5
hrithik roshan
दरअसल ऋतिक रोशन, कल्ट डॉट फिट नाम के जिम के ब्रैंड एम्बेसडर हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक रजिस्ट्रेशन के समय वादा किया गया था कि ऋतिक उन लोगों को खुद समय और ट्रेनिंग देंगे। मगर जिम बाद में अपने वादों को पूरा नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hrithik roshan
- फोटो : अमर उजाला
शिकायतकर्ता ने कहा है कि उन्होंने पिछले साल दिसंबर में 17,490 रुपये फीस दी थी, लेकिन अभी तक उन्हें स्लॉट नहीं मिले हैं। जिम 17,490 रुपये से 36,400 रुपये तक में एक साल के लिए वज़न घटाने का पैकेज दे रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
Hrithik Roshan
KPHB कॉलोनी पुलिस स्टेशन ने बुधवार को ऋतिक और Cult.Fit के तीन अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। पुलिस इंस्पेक्टर के लक्ष्मी नारायण के मुताबिक, एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि कंपनी अपने डेली एक्सरसाइज सेंशन के वादे को पूरा करने में असफल रही है। क्योंकि ऋतिक रोशन इस ब्रांड के एम्बेस्डर हैं, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों ने इस सेंटर में रजिस्ट्रेशन करवाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।