{"_id":"5d23df568ebc3e6cc2268d65","slug":"hrithik-roshan-on-kangana-ranaut-says-i-have-no-legal-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना के आरोपों पर पहली बार बोले ऋतिक, कहा-उस महिला के साथ सीधे तौर पर मेरा कोई भी लीगल केस नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना के आरोपों पर पहली बार बोले ऋतिक, कहा-उस महिला के साथ सीधे तौर पर मेरा कोई भी लीगल केस नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Hrithik, Kangana
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस कंगना रनौत का विवाद कई सालों से चला आ रहा है। इस मामले पर अक्सर शांत रहने वाले ऋतिक ने पहली बार इसपर चुप्पी तोड़ी है। अपनी आने वाली फिल्म सुपर 30 से जुड़े एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक ने कंगना का नाम लिए बगैर उनपर निशाना साधा।
2 of 5
Hrithik, Kangana
- फोटो : Social Media
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में जब ऋतिक से पूछा गया कि एक्ट्रेस कंगना रनौत आप पर और अब कुछ और फिल्म स्टार्स पर लगातार टीका टिप्पणी कर रही हैं। आप कभी जवाब नहीं देते हैं कैसे खुद को कमेंट करने से रोकेते हैं? कंगना के साथ आपके कानूनी मामला फिलहाल कहां तक पहुंचा है?
3 of 5
hrithik kangana
इस पर ऋतिक रोशन ने कहा- 'मुझे अब ये समझ आ गया है कि बुली करने वालों के सामने पेशेंश से काम लेना जरूरी है। ये हमारे समाज पर निर्भर करता है कि वो इसे किस तरह देखता है। जैसा मैं हूं मैं समझता हूं कि अगर में कानूनी रूप से जवाब दूंगा तो आक्रामक कहा जाऊंगा और अगर मैं पीछे हट जाता हूं तो मुझे कमजोर दिल का कहा जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रितिक रोशन और कंगना
ऋतिक ने आगे कहा- 'मैंने अब सीख लिया है कि मुझे इन सब बातों से फर्क नहीं पड़ना चाहिए। मगर सच कहूं तो मुझे उन लोगों से भी चिढ़ है जो उसके इस रवैये का सपोर्ट करते हैं वो भी बिना सच जाने और बिना सच जानने की कोशिश किए। उन्हें ये भी नहीं पता कि उनकी वजह से ये सर्कस 6 साल तक चलता रहा। खैर मैं उस महिला के साथ सीधे तौर पर मेरा कोई भी लीगल केस नहीं है इसलिए क्योंकि भारत में किसी भी लड़के का पीछा नहीं किया जा सकता है।'
विज्ञापन
5 of 5
sunaina roshan
- फोटो : social media
इसी इंटरव्यू में अपने बहन द्वारा लगाए गए आरोपों पर ऋतिक ने कहा कि ये हमारे परिवार का बहुत ही निजी और सेंसिटिव मामला है। दीदी ऐसी हालत में मुझे नहीं लगता कि मुझे उनके बारे में कुछ भी बयान देना चाहिए। यह दुर्भाग्य की बात है कि इस वक्त मेरा परिवार कई मसलों से जूझ रहा है। जहां तक मुस्लिम होने वाली बात है धर्म मेरे परिवार में कोई मसला है ही नहीं ना ही मेरी पूरी जिंदगी में कभी इस पर चर्चा की गई या इस बात को महत्व दिया गया। शायद कोई भी परिवार ऐसी परिस्थिति में बेबस होगा, जैसे हम लोग हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।