फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाठक ने पूछा किसे मानते हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की, ऋतिक का ये जवाब कर देगा हैरान

Sat, 21 Sep 2019 12:53 PM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 21 Sep 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
hrithik roshan reveals who is most beautiful women
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला

सितारों से पूछिए सवाल श्रृंखला में इस बार के मेहमान हैं ऋतिक रोशन। फिल्म जगत के बहुमुखी कलाकारों में एक ऋतिक ने एक तरफ काबिल और सुपर 30 जैसी फिल्मों में आम इंसान का किरदार निभाया है तो कृष सीरीज की फिल्मों में वह सुपरहीरो बन चुके हैं। ऋतिक रोशन ने दिए अमर उजाला पाठकों के कुछ दिलचस्प सवालों के उतने ही मनमोहक जवाब।

hrithik roshan reveals who is most beautiful women
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ से विशाल शर्मा पूछते हैं कि आपकी आने वाली फिल्म वॉर की शूटिंग के दौरान ऐसा कुछ आपको लगा क्या कि ये बात टाइगर से सीखनी चाहिए?
टाइगर से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। असल में फिल्म करने की मेरी यह शर्त थी कि अगर टाइगर इस फिल्म में हैं तो मैं यह फिल्म जरूर करुंगा नहीं तो सोचूंगा। मेरे लिए बहुत जरूरी है कि मेरे सामने जो कलाकार हो वह मुझसे बेहतर हो। मैंने उससे पहले सुपर 30 जैसी फिल्म की जहां आनंद कुमार के किरदार के लिए मैंने अपना वजन बढ़ाया। मैं थोड़ा आलसी हूं इसलिए मेरे सामने चुनौती होना बहुत जरूरी है। टाइगर ने 20 साल से लगातार अपने खाने और अपने व्यायाम को लेकर एक अनुशासन बना रखा है। टाइगर ने ही मुझे सुपर 30 के आनंद से वॉर का कबीर बनने में मदद की।

hrithik roshan reveals who is most beautiful women
ऋतिक रोशन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

गाजियाबाद के जावेद आर्यन का सवाल है कि किसी सुपरस्टार का अपने खतरनाक स्टंट्स खुद करना कितना ठीक है, क्या ये आज के सिनेमा की जरूरत है?
कृष के समय पर मुझे ज्यादातर स्टंट्स खुद करने पड़े क्योंकि उस किरदार की एक देह भाषा है जो कोई बॉडी डबल या स्टंटमैन कॉपी नहीं कर सकता। ये काम स्पेशल इफेक्ट्स के जरिए भी हो सकता है लेकिन उसके लिए फिल्म का बजट बहुत बड़ा होना जरूरी है। जहां पर किसी किरदार का खास अंदाज दिखाना हो वहां या तो इसे अभिनेता को करना होगा या फिर स्पेशल इफेक्ट्स के जरिए लेकिन फिर भी मेरा मानना है कि अगर जरूरी ना हो तो एक अभिनेता को ये सब नहीं कहना चाहिए क्योंकि उसका मूल काम अभिनय करना है। अगर किसी अभिनेता को सीढ़ी से गिरने का सीन करना है और इस दौरान उसे चोट लग गई तो शूटिंग हफ्तों रुकी रहेगी। ऐसा करना गैर जिम्मेदारना हरकत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
hrithik roshan reveals who is most beautiful women
War - फोटो : Social Media
गोरखपुर से शिवम सिंह जानना चाहते हैं कि 45 साल की उम्र में भी खुद को इतना हैंडसम और फिट रखने के लिए आप क्या करते हैं?
जिंदगी में डर होना बहुत जरुरी है। यह आपकी बहुत मदद करता है। ऐसी चुनौती से सामना होते रहना चाहिए जहां आपके सामने सर्वोत्तम देने के अलावा और कोई चारा ना हो। जब मैं वॉर जैसी फिल्में करता हूं तो मुझे पता होता है कि सामने वाला मुझसे बेहतर है और मुझे बहुत मेहनत करनी होगी। फिट रहने के लिए चुनौती होना बहुत ही जरुरी है।

कानपुर के आदिल खान का सवाल है कि कृष के किरदार के लिए आपको भारतीय सिनेमा का पहला सुपरहीरो माना जाता है, आप हॉलीवुड के किस सुपरहीरो को पसंद करते हैं?
(मुस्कुराते हुए) सुपरहीरो की बात करें तो मेरे सारे किरदार वहीं हैं जो दुनिया भर को किरदार हैं, लेकिन अगर नाम लेने की ही जिद है तो मुझे ये सुपरहीरो किरदार आयरन मैन, थॉर, हल्क और वंडर वूमेन के क्रम में पसंद हैं।
विज्ञापन
hrithik roshan reveals who is most beautiful women
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अतर्रा, बांदा के आदर्श सिंह जानना चाहते हैं कि फिल्म की रिलीज से पहले आपको डर लगता है क्या? कि कहीं मेरी फिल्म दर्शकों को पसंद न आई तो?
दरअसल मुझमें वह डर है ही नहीं। मेरा डर सिर्फ मेरी फिल्म की पहली कॉपी (फिल्म की एडिटिंग करते समय पूरे सीन क्रम से लगाने के बाद बनी फिल्म, डबिंग, साउंड आदि का काम इसके बाद होता है) तक ही रहता है। ये पहली कॉपी देखने के बाद ही मुझे पता चल जाता है कि फिल्म हिट होने वाली है या फ्लॉप। मुझे अंदाजा लग जाता है कि यह फिल्म कितना चलने वाली है। उसके बाद मुझे डर नहीं लगता।

लखनऊ के प्रियांशु चौरसिया ने पूछा है कि आपको दुनिया के सबसे सुंदर पुरुष का खिताब मिल चुका है। आपकी नजर में दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की कौन है?
(थोड़ा सोचने के बाद) हम खूबसूरती को बाहरी स्वरूप से देखते हैं। मेरे लिए यह मायने नहीं रखता है और न ही मैं इस बाहरी खूबसूरती की तरफ आकर्षित होता हूं। ज्यादातर हम सामने वाले को उसकी बाहरी खूबसूरती के आधार पर ही परखते हैं। बाहरी स्वरूप से परखने का ये दौर अब बदलने वाला है। अब लोग मन की सुंदरता देखना शुरू कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed