फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लग्जरी कार नहीं ऑटो में सफर करता दिखा ये अभिनेता, कैमरे को देख ऐसा था रिएक्शन

Sat, 21 Sep 2019 12:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 21 Sep 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
Latest Bollywood News: angad bedi travel in an auto here pictures
angad bedi - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड सितारे अपनी लग्जरी जिंदगी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में जब ये सितारे आम लोगों की तरह कुछ करते नजर आते हैं तो खूब सुर्खियां बटोरते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ इस अभिनेता के साथ जब वो ऑटो से सफर करते दिखे।

Latest Bollywood News: angad bedi travel in an auto here pictures
angad bedi - फोटो : amar ujala

ये अभिनेता हैं अंगद बेदी। सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में नजर आ चुके अंगद बेदी बीती रात ऑटो में बैठे दिखे। इस दौरान अंगद बेदी अपने फोन में बिजी थे हालांकि फोटोग्राफर्स को देख उन्होंने हाथ से इशारे भी किए।

Latest Bollywood News: angad bedi travel in an auto here pictures
angad bedi - फोटो : amar ujala

लुक्स की बात करें तो अंगद बेदी ने ब्लू कलर की शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहने थे। अंगद की फिल्म 'द जोया फैक्टर' इसी शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। फिल्म में सोनम कपूर और दलकीर सलमान की मुख्य भूमिका है। क्रिटिक्स ने इसे मिले जुले रिएक्शन दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Bollywood News: angad bedi travel in an auto here pictures
angad bedi - फोटो : amar ujala

अंगद बेदी हाल ही में मीटू पर बयान देकर चर्चा में आए थे। उन्होंने मीटू में फंसे निर्देशक सुभाष कपूर को लेकर कहा- 'मुझे सच्चाई के बारे में नहीं पता। मैं सेट पर जाता था और प्रोफेशनल की तरह काम करता था और घर आ जाता था। इस तरह मेरी जॉब खत्म होती थी लेकिन पहली बात तो ये है कि कोई पर्सनल लाइफ में क्या करता है मैं उस पर कमेंट करने वाला कोई नहीं होता हूं। दूसरा, कल को हम में से किसी पर भी आरोप लगाए जा सकते हैं।'

विज्ञापन
Latest Bollywood News: angad bedi travel in an auto here pictures
angad bedi - फोटो : amar ujala

इसके आगे अंगद कहते हैं- 'क्या इसकी जांच-पड़ताल होगी? क्या ये साबित होता है? क्या इसकी मदद से आप किसी की भी छवि खराब कर सकते हो? ऐसे में वो आदमी क्या करेगा? चाहें वो सही हो या गलत, उसका नुकसान पहले ही हो चुका है। मीटू को लेकर मेरे माइंड में बहुत सारे सवाल हैं। सुभाष कपूर जैसे व्यक्ति के लिए मुझे लगता है कि वो मेरे लिए फिल्म निर्माता हैं। फिल्म में मुझे कास्ट किया गया था, क्योंकि वो मुझे पसंद करते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि ये एक ग्रेट मूवमेंट है लेकिन इसका अंतिम परिणाम भी होना चाहिए। मुझे लगता है कि मीटू में एंड रिजल्ट नहीं था।'

#Metoo: इस एक्टर ने किया सुभाष कपूर का समर्थन, कहा- गलत हुआ तो तुरंत 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed