फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक रोशन के साथ अस्पताल के दरवाजे पर खड़े लड़के ने की बदतमीजी, एक्टर ने लगाई डांट

Sun, 31 Jan 2021 04:50 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 31 Jan 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Scolds Hospital Door Boy For Misbehaving Video Goes Viral
Hrirthik Roshan - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन बेहद कूल और शांत मिजाज के इंसान हैं और ये बात उनके सभी फैंस जानते हैं। अभिनेता को गुस्सा कम ही आता है लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ऋतिक एक लड़के को डांटते हुए नजर आ रहे हैं।

 
Hrithik Roshan Scolds Hospital Door Boy For Misbehaving Video Goes Viral
ऋतिक रोशन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
अभिनेता ऋतिक रोशन अपने दोनों बेटों के साथ किसी काम की वजह से अस्पताल गये थे। मेन गेट से एक्टर के अंदर जाने पर वहां खड़े एक लड़के ने मना कर दिया और बेवजह बद्तमीजी से बात करने लगा। इसके बाद ऋतिक को भी गुस्सा आ गया और उन्हें गुस्से में लड़के को डांट लगा दी। उन्होंगे कहा कि, 'अरे तो बोलो न ऐसे।' ये बोलकर ऋतिक अपने बच्चों के साथ अस्पताल के दूसरे दरवाजे की ओर चलने लगते हैं। ये वीडियो वूम्पला के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई फैंस ने लगातार कमेंट्स करना शुरू कर दिया। 

Hrithik Roshan Scolds Hospital Door Boy For Misbehaving Video Goes Viral
जायद खान के साथ ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram
बता दें कि इससे पहले ऋतिक रोशन सुजैन खान के परिवार के साथ पिकनिक मनाते हुए स्पॉट हुए थे। ऋतिक ने खुद ही इस ट्रिप की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर में ऋतिक के साथ एक्स वाइफ सुजैन खान के भाई जायद खान और उनका परिवार भी नजर आए। ये तस्वीर किसी पिकनिक ट्रिप की लग रही थी। जिसमें इनके बच्चे भी साथ थे और सभी मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Scolds Hospital Door Boy For Misbehaving Video Goes Viral
ऋतिक रोशन और सुजैन खान
सुजैन खान और ऋतिक रोशन के बीच बॉन्डिंग काफी अच्छी है। हाल ही में सुजैन खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुजैन अपने इंटीरियर के काम को करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में सुजैन ने लिखा, 'जब ग्लैडिएटर्स वर्क खेल की तरह लगने लगे'। वहीं इस वीडियो पर सुजैन की तारीफ करते हुए ऋतिक ने कमेंट में लिखा, 'अमेजिंग'।
विज्ञापन
Hrithik Roshan Scolds Hospital Door Boy For Misbehaving Video Goes Viral
Deepika Padukone, Hrithik Roshan - फोटो : amar ujala mumbai
वर्कफ्रंट की बात करें, तो ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण नजर आयेंगी। फिल्म 'फाइटर' का ऐलान अभिनेता ने अपने जन्मदिन के मौके पर किया था। तो वहीं दीपिका ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा था, 'सपने वाकई में सच होते हैं।' यह फिल्म अगले साल सितंबर 2022 में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed