फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काजल अग्रवाल ने साझा की रिसेप्शन पार्टी की अनदेखी तस्वीर, हंसते चेहरे और शरारती अंदाज ने लूट लिया फैंस का दिल

Sun, 31 Jan 2021 04:25 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 31 Jan 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
Kajal Aggarwal share unseen beautiful photo with husband Gautam Kitchlu from Reception
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस काजल अग्रवाल अपने पति गौतम किचलू  के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी इंजॉय कर रही हैं। काजल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी निजी जिंदगी की तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। हाल ही में काजल ने इंस्टाग्राम पर अपनी रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें साझा की है जो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। उनकी वेडिंग ऑफ्टर पार्टी ताज कोलाबा में 30 अक्टूबर को हुई थी जिसमें काजल और गौतम के खास लोग शामिल थे।

Kajal Aggarwal share unseen beautiful photo with husband Gautam Kitchlu from Reception
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial

काजल ने इंस्टाग्राम पर अपनी जो तस्वीर साझा कि है उसमें वो अपने पति गौतम के साथ हंसती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में काजल की जबरदस्त हंसी और गौतम का शरारत भरा पोज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस उनकी इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए काजल ने लिखा, '@kitchlug #Polariods शॉट्स हमेशा शानदार याद बनाते हैं'। गौतम और काजल के इस फंक्शन में सिर्फ उनके परिवार के लोगों और खास दोस्तों को ही शामिल किया गया था।



View this post on Instagram

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

Kajal Aggarwal share unseen beautiful photo with husband Gautam Kitchlu from Reception
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial

गौतम से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए काजल ने बताया कि,'गौतम और मेरी मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए एक फ्रेंड की शादी में हुई थी। हम 8 साल पहले एक दूसरे से मिले थे। हम धीरे धीरे एक दूसरे से मिलने लगे और दोस्त बन गए। कुछ समय बाद ही हमारी बॉन्डिंग काफी मजबूत हो गई और आज हम शादी के बंधन में बंध चुके हैं'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajal Aggarwal share unseen beautiful photo with husband Gautam Kitchlu from Reception
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू - फोटो : Instagram
पैनडैमिक में अचानक शादी के फैसले के बारे में बात करते हुए काजल ने कहा कि, 'गौतम और मैं एक दूसरे को तीन साल से डेट करते रहे और उससे भी पहले से हम दोस्त थे। हम एक दूसरे की जिंदगी में बहुत अहमियत रखते हैं। हम हमेशा एक दूसरे से मिलते रहते थे'।
विज्ञापन
Kajal Aggarwal share unseen beautiful photo with husband Gautam Kitchlu from Reception
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial

आगे काजल ने कहा कि, 'चाहे कोई सोशल पार्टी हो या फिर प्रोफेशनल मीटिंग हम हमेशा एक दूसरे के लिए मौजूद रहे। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान जब हम कुछ हफ्तों तक एक दूसरे को नहीं देख पाए तो हमें एहसास हुआ कि हमें एक दूसरे के साथ ही रहना चाहिए'। काजल और गौतम ने 30 अक्टूबर को शादी की थी।गौतम और काजल की शादी बेहद ही शानदार तरीके से हुई थी और उनकी तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed