फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत के फैन ने कंगना रणौत के लिए बनाया रैप, सुनकर अभिनेत्री ने दिया ये रिएक्शन

Sun, 31 Jan 2021 04:13 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 31 Jan 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Fan Gives Tribute To Kangana Ranaut By A New Rap Song
सुशांत सिंह राजपूत और कंगना रणौत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput, kanganaranaut

बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रणौत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कंगना रणौत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही कंगना ने लगातार उनके लिए इंसाफ की मांग की है। जिसके चलते सुशांत के फैंस कंगना से बेहद खुश हैं। वहीं सुशांत के एक फैन ने हाल ही में कंगना को ट्रिब्यूट दिया है।

Sushant Singh Rajput Fan Gives Tribute To Kangana Ranaut By A New Rap Song
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

दरअसल कंगना रणौत ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद नेपोटिज्स और बॉलीवुड माफिया जैसे एंगल निकाले थे। कंगना ने अपनी तरफ से हर कोशिश की सुशांत को न्याय दिलाने की। जिसे देखते हुए सुशांत के फैंस कंगना का लगातार समर्थन कर रहे हैं। अब हाल ही में सुशांत के एक फैन ने कंगना के ऊपर रैप बनाकर उन्हें खास ट्रिब्यूट दिया है।

Sushant Singh Rajput Fan Gives Tribute To Kangana Ranaut By A New Rap Song
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam

कंगना ने खुद ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में कंगना ने लिखा, 'अभी एक फैन के जरिए मैंने ये वीडियो देखा, आपका प्यार, भरोसा और आशीर्वाद ही है मेरे पास।' इसके साथ कंगना ने एक हार्ट वाला ईमोजी भी लगाया है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Fan Gives Tribute To Kangana Ranaut By A New Rap Song
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam

इस वीडियो में एक फैन कंगना को ट्रिब्यूट दे रहा है। फैन ने वीडियो की शुरुआत में कंगना का शुक्रिया भी अदा किया है। फैन का मानना है कि कंगना एक ऐसी शेरनी है जिसने वन मैन आर्मी बनकर सभी का सामना किया और सुशांत को न्याय दिलवाने की पूरी कोशिश की। इस रैप की मेन लाइन 'नाम है कंगना, बचकर रहना' काफी दिलचस्प है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Fan Gives Tribute To Kangana Ranaut By A New Rap Song
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam

इस वीडियो में कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' का फाइट सीन दिखाया गया है। इसके साथ ही कंगना को शेरनी कहा जा रहा है। बता दें कि कंगना रणौत सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से लगातार ही उनके समर्थन में खड़ी रहीं। कंगना के बयानों ने काफी सनसनी फैलाई थी। जिसकी वजह से उनकी महाराष्ट्र सरकार से भी खींचतान शुरू हुई।

पढ़ें: दो बार मौत को मात दे चुकी हैं प्रीति जिंटा, 'सुनामी' में करीबी दोस्तों को खोने पर पड़ा था गहरा असर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed