लॉकडाउन में सितारे घर पर ही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया के जरिए वो अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें, वीडियोज साझा करने से लेकर उनके सवालों के जवाब भी दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जब ऋतिक रोशन ने अपना एक वायरल वीडियो देखा और उसे पोस्ट किए बिना नहीं रह पाए।
एक ही वीडियो में दिखे ऋतिक रोशन के कई अवतार, सोशल मीडिया पर फैन को ऐसे कहा शुक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन का ये वीडियो ट्रेसिंग तकनीक के जरिए तैयार किया गया है। तस्वीर में नीचे रखे एक कागज पर ऋतिक रोशन का चेहरा स्केच किया हुआ है जबकि ऊपर एक पारदर्शी पीवीसी शीट है, जिस पर फिल्मों में निभाए गए उनके अलग-अलग किरदारों के लुक्स बने हुए हैं।
जब पारदर्शी शीट नीचे रखे ऋतिक के स्केच से गुजरता है तो अलग अलग किरदारों का लुक नजर आता है। वीडियो में ऋतिक रोशन की 'कहो ना प्यार है', 'कोई मिल गया', 'कृष', 'जोधा अकबर', 'अग्निपथ' और 'वॉर' फिल्म में निभाए गए रोल के लुक्स हैं। ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया है और इसे बनाने वाले कलाकार की तारीफ की है।
ऋतिक रोशन ने कैप्शन में लिखा, 'बहुत अच्छे तरीके से किया मि. आरके आदिल। इसके लिए शुक्रिया।' दरअसल आरके आदिल नाम के ऋतिक के फैन ने इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था जो वायरल हो गया। जब ऋतिक ने वीडियो देखा तो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।
Nicely done Mr. RK.aadil. Thank you for this 👍
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on
फिल्मों की बात करें तो ऋतिक रोशन आखिरी बार फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर की मुख्य भूमिका थी। यशराज बैनर के तले बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। ऋतिक की आने वाली फिल्म 'कृष 4' है। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'कोई मिल गया' 2003 में रिलीज हुई थी।
सोनू सूद पहुंचे वडाला, फिर बिहार के लिए निकली बसें, अब तक 12 हजार लोगों की ले चुके दुआएं