फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा ने साझा की अपनी खास तस्वीर, फैंस को बताया 'उम्मीद बनाम वास्तविकता' का मतलब

Sun, 24 May 2020 04:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 24 May 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra shared her photo n social media and talk about Expectation vs Reality
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के बीच अपने फैंस से जुड़ने के लिए प्रियंका चोपड़ा ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर बिता रही हैं। वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज साझा करने के साथ ही अपनी जिंदगी के बारे में भी फैंस को जानकारी देती रहती हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा का सोशल मीडिया पोस्ट एक बार फिर वायरल हो रहा है। 

Priyanka Chopra shared her photo n social media and talk about Expectation vs Reality
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी दो खास तस्वीरें साझा की हैं। इन दोनों तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने अंतर बताया है। पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा डस्टी रोज कलर की मोनोकनी पहने सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। इस सेल्फी में उन्होंने चिक कैट-आई सनग्लास भी पहना हुआ जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं। 

Priyanka Chopra shared her photo n social media and talk about Expectation vs Reality
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा धूप में लेटी हुई दिख रही हैं, लेकिन इस तस्वीर में उन्होंने कपड़े से अपने पूरे चेहरे को ढका हुआ है। इन दोनों तस्वीरों को साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'उम्मीद बनाम वास्तविकता।' सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की दोनों तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके फैंस भी कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Expectation vs. Reality 📸- @divya_jyoti

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra shared her photo n social media and talk about Expectation vs Reality
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा अपने सुपरहिट 'तिनका तिनका' गाने का वीडियो साझा करने की वजह से सुर्खियों में थीं। उनका यह गाना साल 2005 में आई फिल्म 'करम' का है। इस गाने के वीडियो को साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को बताया कि यह गाना उन्होंने नहीं गाया। गौरतलब है कि कुछ लोगों को यह लगता है कि फिल्म 'करम' के गाने 'तिनका तिनका' में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आवाज दी है। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra shared her photo n social media and talk about Expectation vs Reality
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस की गलतफहमी को दूर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर इस गाने का एक वीडियो साझा किया। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तिनका तिनका मेरी पुरानी फिल्म करम का गाना है। यह 2005 में रिलीज हुई थी। जिसको न पता हो उसे बता दूं, हिंदी फिल्मों में कलाकार के लिए प्लेबैक सिंगर का इस्तेमाल करते हैं और खुशकिस्मती से कुछ बेहतरीन गायकों ने अपनी आवाज मेरी फिल्मों में दी है। मगर जब यह गाना रिलीज हुआ तो कई लोगों को लगता था यह मेरी आवाज है। मगर सच्चाई यह है कि यह आवाज मेरे पसंदीदा गायिकाओं में से एक अलीशा चिनॉय की है, शुक्रिया अलीशा।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

‘Tinka Tinka’ is a song from one of my earlier films Karam (Deed). It released 2005. For those who might not know, Hindi films use playback singers for most actors and I’ve had the fortune to have some amazing singers lend their voice to my films over the years. But when this song was released, most thought it was me...But in fact it was the voice of one of my favorite singers @alishachinaiofficial... she complimented my tone so well. Thank you Alisha!! .. so this Thursday.... #TBT @sanjayfgupta @thejohnabraham @vishaldadlani @shekharravjiani

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed