बॉलीवुड के कई सितारे हैं जिन्होंने अपने अभिनय से हमेशा फिल्मी पर्दे पर छाप छोड़ी है। इनमें से कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। जी हां, कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने बाल कलाकार के तौर बहुत सुर्खियां बटोरी थीं। इनमें से कुछ बड़े होकर भी शानदार कलाकार बने तो वहीं कुछ फ्लॉप साबित हुए। आज हम आपको ऐसे की कलाकारों से रुबरू करवाते हैं जिन्होंने बाल कलाकार के तौर अभिनय की दुनिया में कदम रखा और खूब सुर्खियां बटोरीं।
इन पांच सितारों ने बतौर बाल कलाकार खूब कमाया था नाम, अब दिखते हैं ऐसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुणाल खेमू
कुणाल खेमू का जन्मदिन 25 मई को होता है। यह बॉलीवुड के जाने-माने कलाकारों में से एक हैं। कुणाल खेमू बाल कलाकार के तौर पर 'हम हैं राही प्यार के', 'राजा हिंदुस्तानी' और 'जख्म' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन सभी फिल्मों में कुणाल खेमू के किरदार और अभिनय को खूब पसंद किया गया। अजय देवगन की फिल्म 'जख्म' में उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
सना सईद
सना सईद ने महज 10 साल की उम्र में अभिनय करना शुरू कर दिया था। उन्होंने सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान की बेटी अंजली का किरदार निभाया था। अपनी पहली फिल्म से सना सईद काफी हिट हो गईं थीं। इसके बाद बतौर बाल कलाकार वह कई फिल्मों में नजर आईं और हर फिल्म में दर्शकों ने उन्हें पसंद किया।
जुगल हंसराज
इन्होंने बाल कलाकार के तौर पर फिल्म 'मासूम', 'झूठा सच्चा' और 'कर्मा' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया था। इन फिल्म में मासूम जुगल हंसराज को पर्दे पर खूब पसंद किया गया। बड़े होने के बाद उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'मोहब्बतें' में देखा गया। जुगल हंसराज फिलहाल फिल्मों से दूर हैं।
हंसिका मोटवानी
बाल कलाकार के तौर पर हंसिका मोटवानी छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने 'शाका लका बूम बूम', 'सोन परी' और 'हम 2 है ना' जैसी कई टीवी सीरियल्स में काम किया। इन सभी सीरियल्स में हंसिका मोटवानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बाल कलाकार के तौर उन्होंने ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'कोई मिल गया' में काम किया। बड़े होकर बतौर मुख्य अभिनेत्री हंसिका मोटवानी को फिल्म 'आप का सुरूर' में देखा गया था।