फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पाताल लोक' की वजह से विवादों में अनुष्का शर्मा, आपसी सद्भावना भड़काने का आरोप, भाजपा विधायक ने दर्ज कराई शिकायत

Sun, 24 May 2020 03:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 24 May 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Bjp MLA Nand kishore gujjar Complaint Against Anushka Sharma Paatal Lok
अनुष्का शर्मा - फोटो : ट्विटर

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के खिलाफ उनकी वेब सीरीज पाताल लोक के लिए गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने शिकायत दर्ज कराई है। विधायक नंद किशोर गुर्जर का आरोप है कि अनुष्का शर्मा ने उनकी इजाजत के बिना उनकी और गाजियाबाद के राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल की तस्वीर अपनी वेब सीरीज में इस्तेमाल की है।

Bjp MLA Nand kishore gujjar Complaint Against Anushka Sharma Paatal Lok
पाताल लोक - फोटो : Amazon Prime Video

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने मामले में रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, 'पाताल लोक वेब सीरीज बालकृष्ण वाजपेयी नाम के अपराधी से संबंध वाले नेता के साथ एक मार्ग का उद्घाटन करते हुए मेरी और अन्य बीजेपी नेताओं की तस्वीर को दिखाया गया है। मैं वर्तमान में बीजेपी का विधायक हूं और मेरी अनुमति लिए बगैर मेरी तस्वीर का इस्तेमाल धर्म जातियों के ताने-बाने को तहस-नहस करने वाली पाताल लोक वेब सीरीज में शामिल कर राष्ट्रद्रोह का कार्य किया गया है।'

Bjp MLA Nand kishore gujjar Complaint Against Anushka Sharma Paatal Lok
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram

भाजपा विधायक ने जारी किए शिकायत पत्र में कहा है, 'इस वेब सीरीज में गुर्जर जाति का चित्रण डकैत एवं गलत कार्यों में शामिल दिखाया गया हैं। पंजाब के जाट, ब्राह्मण, त्यागी आदि जातियों को आपस में जातीय भेदभाव एवं जातिसूचक शब्दों के माध्यम से इनका जीवन निम्नस्तर का दर्शाकर समाज में आपसी वैमनस्यता को बढ़ावा दिया जा रहा है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp MLA Nand kishore gujjar Complaint Against Anushka Sharma Paatal Lok
अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media

बता दें इससे पहले लॉयर गिल्ड मेंबर वीरेन सिंह गुरुंग ने सीरीज की प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा को लीगल नोटिस भेजा था। इस नोटिस में वीरेन सिंह गुरुंग ने आरोप लगाया था कि वेब सीरीज में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल हुआ है, जिससे पूरे नेपाली समुदाय का अपमान हुआ है। वीरेन ने कहा था कि सीजन एक के एपिसोड दो में 3 मिनट और 41 सेकेंड पर पूछताछ के दौरान शो में महिला पुलिस नेपाली किरदार पर जातिवादी गाली का इस्तेमाल करती है। वीरेन ने अमेजन और प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा से माफी मांगने को भी कहा था।

विज्ञापन
Bjp MLA Nand kishore gujjar Complaint Against Anushka Sharma Paatal Lok
पाताल लोक - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पाताल लोक में जयदीप अहलावत, नीरज काबी, अभिषेक बनर्जी, स्वस्तिका मुखर्जी, निहारिका, जगजीत, गुल पनाग जैसे कलाकारों ने काम किया है। इस वेब सीरीज को सुदीप शर्मा ने लिखा है। अनुष्का शर्मा ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed