फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy New Year: ऋतिक रोशन ने शेयर की शर्टलेस सेल्फी, फैंस बोले, "ये बंदा लड़कों का भी क्रश है"...

Sat, 01 Jan 2022 01:01 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 01:01 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan shares shirtless selfie on the occasion of New Year
ऋतिक रोशन - फोटो : hrithikroshan/insta

आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी अपनी-अपनी तरह से न्यू ईयर का जश्न मना रहे हैं। पार्टियों से लेकर सोशल मीडिया तक हर तरफ बस न्यू ईयर विशेज की भरमार दिखाई दे रही है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी एक के बाद एक सोशल मीडिया पर नए साल के स्वागत की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर ऋतिक रोशन ने भी न्यू ईयर के मौके पर अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। उनकी इस तस्वीर पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

Hrithik Roshan shares shirtless selfie on the occasion of New Year
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस सेल्फी पोस्ट की हैं। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है, #2022 चलो इसे अच्छी तरह से जीते हैं। इस तस्वीर को देखकर पता चल रहा है कि वे एक यॉट पर हैं  और खुद ही स्टिक से सेल्फी क्लिक कर रहे हैं। उनकी नई तस्वीर को देखकर उनके इंडस्ट्री के दोस्त और फैन्स ने एक के बाद एक कमेंट्स करने शुरू कर दिए, फिल्म निर्माता करण जौहर ने बस "दुगु" लिखा और इसी के साथ फायर इमोजी पोस्ट की। उनकी इस तस्वीर पर फैंस के कमेंट्स की तो जैसे बाढ़ सी आ गई है। एक प्रशंसक वे लिखा, आग लगा रखी है तो वहीं एक और अन्य प्रशंसक ने लिखा, "ये बंदा लड़कों का भी क्रश है।"। इसके अलावा एक महिला प्रशंसक ने ऋतिक की इस पोस्ट पर लिखा, अभी सोने ही जा रही थी कि आपकी पोस्ट की नोटिफिकेशन आ गयी, अब नींद नहीं आएगी। इसी तरह से ज्यादातर फैंस फायर वाली इमोजी के साथ कमेंट्स कर रहे हैं। 

Hrithik Roshan shares shirtless selfie on the occasion of New Year
ऋतिक रोशन अपने परिवार के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में ऋतिक ने अबू धाबी में फिल्म विक्रम वेधा के रीमेक के पहले शेड्यूल को पूरा किया है, जिसके बाद इस समय ऋतिक रोशन मालदीव्स में हैं। इसी के साथ उनके बेटे हरेन, चचेरे भाई सुरनिका, ईशान और पश्मीना भी मालदीव में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan shares shirtless selfie on the occasion of New Year
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

अभी हाल ही में ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में ऋतिक रोशन आसमान के नजारे को एंजॉय करते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। जहां एक तस्वीर में ऋतिक रोशन नजर आ रहे हैं तो वहीं एक तस्वीर में उनके बच्चे भी साथ हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए ऋतिक की मां ने लिखा, चांद के साथ मेरा बेटा और सभी सितारें।

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
         

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed