फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक ने गाया 'तू लगावे लू जब लिपिस्टिक', बिहारी बोलने के लिए करनी पड़ी इतनी मेहनत

Fri, 19 Jul 2019 02:37 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 19 Jul 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
hrithik roshan sing a song tu lagavelu jab labistick and practice bihari accent
hrithik roshan - फोटो : social media
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म 'सुपर 30' को लेकर चर्चा में हैं । इस फिल्म में ऋतिक ने गणितज्ञ आनंद कुमार का किरदार निभाया है । आनंद कुमार बिहार से हैं इसलिए ऋतिक ने भी उनके जैसे लुक को अपनाया और भोजपुरी भी सीखी । अब ऋतिक का एक वीडियो सामने आया है । इसमें वो भोजपुरी गाना 'तू लगावे लू' गाते दिख रहे हैं । 
hrithik roshan sing a song tu lagavelu jab labistick and practice bihari accent
super 30 - फोटो : social media
इस वीडियो में ऋतिक ने ये भी बताया कि उन्हें बिहानी भाषा बहुत पसंद आई । वीडियो में ऋतिक बता रहे हैं कि आनंद कुमार बनने के लिए उन्हें क्या-क्या करना पड़ा । ऋतिक कहते हैं, 'आनंद कुमार की तरह दिखने के लिए मैंने जो सबसे पहला बलिदान दिया, वो था अनफिट रहना ।'

hrithik roshan sing a song tu lagavelu jab labistick and practice bihari accent
super 30 - फोटो : social media
ऋतिक दिन में 2-3 घंटे बिहारी बोलने की प्रैक्टिस करते थे । एक क्लिप में तो ऋतिक अपने बेटों से भी बिहारी भाषा में बात करने लगे । ऋतिक के इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं । बता दें हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर ऋतिक भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मिले । 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Bhojpuriya lage lu ...kamariya 😎 #hrithikroshan ,#lolipoplagelu @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
hrithik roshan sing a song tu lagavelu jab labistick and practice bihari accent
super 30
ऋतिक ने उपराष्ट्रपति के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर उनका धन्यवाद किया। ऋतिक ने दिल्ली में अपनी फिल्म 'सुपर 30' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी । नायडू ने फिल्म के डायरेक्टर, ऋतिक और आनंद कुमार को शुभकामनाएं दीं । वो कहते हैं, 'आनंद कुमार की प्रेरणादायी कहानी ने मुझे बहुत प्रभावित किया । जिन्होंने इतनी परेशानियों के बाद भी बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल करने में अपनी जिंदगी लगा दी ।'
विज्ञापन
hrithik roshan sing a song tu lagavelu jab labistick and practice bihari accent
hrithik roshan - फोटो : social media
बिहार सरकार ने फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने का एलान भी कर दिया है। कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को उम्मीद से काफी कम ओपनिंग की थी । पहले दिन का कलेक्शन सिर्फ 11.83 करोड़ रुपये रहा। अगले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग लगाई और इसका कलेक्शन उछल कर 18.19 करोड़ रुपये जा पहुंचा। फिल्म ने भारत में अबतक 70 करोड़ का बिजनेस कर लिया है । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed