{"_id":"5d3181a18ebc3e6cb5684131","slug":"shahrukh-khan-son-aaryan-khan-dating-a-blogger-from-london","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोमांस में शाहरुख से चार कदम आगे निकले आर्यन, लंदन की इस युवती को कर रहे डेट, गौरी खुश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रोमांस में शाहरुख से चार कदम आगे निकले आर्यन, लंदन की इस युवती को कर रहे डेट, गौरी खुश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aryan khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बॉलीवुड फिल्मों में अपना डेब्यू कर लिया है । आज उनकी फिल्म 'द लॉयन किंग' रिलीज हो गई है । इस फिल्म में आर्यन खान ने सिंबा के रोल को अपनी आवाज दी है । वहीं पिता शाहरुख खान ने मुफासा के लिए रिकॉर्डिंग की । फिल्म के ट्रेलर और टीजर को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है ।
2 of 5
aryan khan
- फोटो : social media
फैंस का मानना है कि आर्यन की आवाज हू-ब-हू शाहरुख खान की तरह लगती है । अब आर्यन को लेकर एक खबर और आई है । मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन लंदन में रहने वाली एक ब्लॉगर को डेट कर रहे हैं । वहीं गौरी खान भी उस लड़की से मिल चुकी हैं । बेटे की पसंद से गौरी खान बेहद खुश हैं ।
Shah Rukh Khan with children Suhana Khan, Aryan Khan and AbRam
- फोटो : social media
आर्यन के एक्टिंग डेब्यू की बात करें तो शाहरुख का कहना है कि उनका बेटा फिल्म मेकिंग में अपना करियर बनाना चाहता है । खबरों की मानें तो शाहरुख खान बेटे को हॉलीवुड में लॉन्च करना चाहते हैं । आर्यन की बहन सुहाना ने कुछ समय पहले ही अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है ।
सुहाना इंग्लैंड के Ardingly College में पढ़ती थीं । अब उन्होंने न्यूयॉर्क के एक फिल्म स्कूल में एडमिशन लिया है । शाहरुख अपने कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि अगर सुहाना बॉलीवुड में आएगी तो उन्हें बहुत खुशी होगी । बस शाहरुख बेटी की पढ़ाई पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
आर्यन
- फोटो : instagram
शाहरुख इन दिनों बच्चों के साथ मालदीव में छुटि्टयां मना रहे हैं । शाहरुख की फिल्मों की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे । ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही । इसके बाद से शाहरुख ने कोई फिल्म साइन नहीं की है । वो अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।