फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: भारत में रिलीज से पहले द लॉयन किंग ने कमाए 700 करोड़, इन फिल्मों का कलेक्शन भी देखें

Fri, 19 Jul 2019 02:05 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 19 Jul 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
Box Office Collection of The Lion King Super 30 Kabir Singh Article 15
The Lion King,Super 30, Kabir Singh - फोटो : amar ujala
भारत में दो हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर शुक्रवार को रिलीज हो रही डिजनी की नई फिल्म द लॉयन किंग ने दुनिया के देशों में अपनी कामयाबी का डंका पहले ही बजा दिया है। फ्रांस, जर्मनी, हॉलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में फिल्म साल की एवेंजर्स एंडगेम के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन चुकी है। चीन में ये फिल्म हफ्तेभर पहले रिलीज हुई और वहां ये अब तक करीब 500 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
Box Office Collection of The Lion King Super 30 Kabir Singh Article 15
the lion king - फोटो : social media
जॉन फैर्व्यू के निर्देशन में बनी फिल्म द लॉयन किंग शुक्रवार को भारत के 2140 स्क्रीन्स में रिलीज हुई। फिल्म द लॉयन किंग के पहले दिन करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार करने का अनुमान लगाया जा रहा है। भारत से दो दिन पहले ये फिल्म फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और दक्षिण कोरिया में और एक हफ्ता पहले चीन में रिलीज हुई। फिल्म अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अब तक 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 700 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
Box Office Collection of The Lion King Super 30 Kabir Singh Article 15
super 30 - फोटो : Twitter
वहीं हिंदी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 पहले हफ्ते में सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है। फिल्म ने अब तक मिले आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 70 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। करीब 82 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म सुपर 30 का बड़े शहरों में कारोबार अच्छा रहा है। फिल्म को बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection of The Lion King Super 30 Kabir Singh Article 15
Article 15 - फोटो : social media
आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 तमाम नई फिल्मों की रिलीज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 34.21 करोड़, दूसरे हफ्ते में 18.22 करोड़ और तीसरे हफ्ते में आठ करोड़ 35 लाख रुपये का कारोबार किया। इस तरह यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 60 करोड़ 78 लाख रुपये जुटा चुकी है।
विज्ञापन
Box Office Collection of The Lion King Super 30 Kabir Singh Article 15
Kabir Singh - फोटो : twitter
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का करिश्मा भी रिलीज के चौथे हफ्ते में भी कायम रखा। बीते हफ्ते फिल्म ने 16 करोड़ 66 लाख रुपये का कारोबार बॉक्स ऑफिस पर किया। टी सीरीज की फिल्म कबीर सिंह अब तक 266 करोड़ 26 लाख रुपये कमा चुकी है और ये अब रिलीज के पांचवे हफ्ते में प्रवेश कर गई है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed