{"_id":"5d26b9bf8ebc3e6c9d3b3d72","slug":"hrithik-roshan-sits-on-floor-in-an-event-social-media-users-loves-his-humble-nature","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चों का डांस देखने जमीन पर बैठे ऋतिक रोशन, यूजर्स बोले- 'आप जैसा उदार व्यक्ति आज तक नहीं देखा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बच्चों का डांस देखने जमीन पर बैठे ऋतिक रोशन, यूजर्स बोले- 'आप जैसा उदार व्यक्ति आज तक नहीं देखा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 11 Jul 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
hrithik roshan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म 'सुपर 30' के प्रमोशन में बिजी हैं । मंगलवार को ऋतिक एक ईवेंट में पहुंचे थे । ये प्रोग्राम एक NGO ने ऑर्गनाइज किया था । प्रोग्राम का नाम था Dance Out Of Poverty. इस ईवेंट में बच्चों ने ऋतिक के लिए डांस परफॉर्मेंस तैयार की थी । ऋतिक अपनी फिल्म की हीरोइन मृणाल ठाकुर के साथ यहां पहुंचे थे । इस ईवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।
2 of 5
hrithik roshan
- फोटो : social media
इस वीडियो को बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । इस वीडियो में ऋतिक जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं । उन्होंने ऐसा बच्चों का डांस देखने के लिए किया । जब ऋतिक जमीन पर बैठे तो कुछ लोगों ने उनसे ऊपर बैठने की गुजारिश की लेकिन वो नहीं माने ।
3 of 5
hrithik roshan
- फोटो : social media
उन्होंने बच्चों की पूरी परफॉर्मेंस जमीन पर बैठकर देखी । ऋतिक के इस विनम्र स्वभाव को देख फैंस बहुत प्रभावित हुए । इस वीडियो को अभी तक 70 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं । फैंस ने ऋतिक के लिए लिखा, 'आप जैसा उदार व्यक्ति मैंने आज तक नहीं देखा ।' एक और फैन ने लिखा, 'बहुत विनम्र इंसान हैं ये ।'
मृणाल ठाकुर और ऋतिक रोशन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बता दें कि विकास बहल के डायरेक्शन में बनी 'सुपर 30' आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित है । आनंद कुमार बिहार में 'सुपर 30' नाम से एक कोचिंग चलाते हैं । यहां पर ऐसे बच्चों को पढ़ाया जाता है जो फीस नहीं दे सकते । अपनी फिल्म को लेकर आनंद कुमार ने कहा था, 'ये एक आनंद कुमार की कहानी नहीं है । ये उन तमाम शिक्षकों की कहानी है जो बच्चों की बेहतर जिंदगी के लिए अपनी पूरी ताकत लगाते हैं ।'
विज्ञापन
5 of 5
hrithik roshan
'ये फिल्म देखने के बाद हर निर्धन परिवार के बच्चे में उम्मीद जगेगी कि मेहनत से कुछ भी संभव है ।' ये फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी । इस फिल्म के अलावा ऋतिक को एक और फिल्म मिली है । ऋतिक रोशन एक बार फिर अमिताभ बच्चन के किरदार को निभाते नज़र आएंगे। ये किरदार है फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के रवि आनंद का । ऋतिक ने ये फिल्म साइन कर ली है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।