{"_id":"58b0fe444f1c1bdb2fb235df","slug":"hrithik-roshan-suffers-from-stress-and-dipression","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋतिक को हो गई है ये बीमारी, इलाज के लिए पहुंचे जर्मनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋतिक को हो गई है ये बीमारी, इलाज के लिए पहुंचे जर्मनी
Sun, 26 Feb 2017 08:25 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 26 Feb 2017 08:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। दरअसल उन्हें काफी तनाव हो गया है जिसके चलते वो डिप्रेशन के भी शिकार हो रहे हैं। तनाव को दूर करने के लिए उन्होंने कई उपाय किए लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ और फिर उन्होंने अपने सही इलाज के लिए जर्मनी जाने का फैसला किया। सूत्रों की मानें तो पिछले एक साल से ऋतिक रोशन तनाव महसूस कर रहे हैं। तनाव के कारण ही वो परेशान रहने लगे थें।
ऋतिक को हो गई है ये बीमारी, इलाज के लिए पहुंचे जर्मनी
2 of 5
सूत्रों की मानें तो लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और पत्नी सुजैन के साथ ब्रेकअप के बाद से ही ऋतिक काफी परेशान रहने लगे थे। हालांकि वो अपनी एक्स वाइफ और बच्चों से मिलते रहते हैं लेकिन उन्हें ज्यादा समय नहीं दे पाते। इसके अलावा बॉलीवुड हीरोइन कंगना के साथ चल रहा उनका विवाद भी उनके तनाव और डिप्रेशन का एक बड़ा कारण है।
ऋतिक को हो गई है ये बीमारी, इलाज के लिए पहुंचे जर्मनी
3 of 5
कंगना के साथ उनका विवाद काफी लंबे अरसे से चलता आ रहा है। कंगना ने तो सरेआम यहां तक कह दिया है कि ऋतिक ने उनके करियर को बर्बाद करने की धमकी तक दे दी थी। कंगना की इस हरकत के बाद से ऋतिक काफी परेशान हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋतिक को हो गई है ये बीमारी, इलाज के लिए पहुंचे जर्मनी
4 of 5
पिछले साल रिलीज हुई ऋतिक की फिल्म 'मोहेंजो दारो' की असफलता ने भी उन्हें हिला कर रख दिया था। उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद से ही ऋतिक काफी तनाव में आ गए। हालांकि इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'काबिल' सुपरहिट रही। लेकिन अब वो अपना इलाज कराने के लिए जर्मनी गए हैं।
विज्ञापन
ऋतिक को हो गई है ये बीमारी, इलाज के लिए पहुंचे जर्मनी
5 of 5
खबर है कि कुछ खास किस्म की डाइट और दवाओं के जरिए उनका इलाज किया जाएगा। आपको बता दें कि ऋतिक जर्मनी अकेले गए हैं। परिवार या उनके स्टाफ का कोई भी सदस्य उनके साथ नहीं गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।