ऋतिक रोशन ने साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में बोहनी की। पहली फिल्म से ही वे छा गए और इंडस्ट्री में उनके इस सफर को इस साल 25 साल पूरे हो रहे हैं। अभिनेता के लिए दोहरी खुशी का मौका है। 10 जनवरी को उनका जन्मदिन है। फिर, इसी दिन उनकी डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' 25 साल बाद फिर रिलीज हो रही है। जब हर कोई नॉस्टैल्जिक हो रहा है तो ऋतिक भी वह दौर याद करते नजर आए जब उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई और उन्होंने खुद को घर में कैद कर लिया।
Hrithik Roshan: 'कहो ना प्यार है' की रिलीज के बाद घर में कैद हो गए ऋतिक, नहीं दिया कोई इंटरव्यू, जानिए क्यों?
25 Years Of Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने इंडस्ट्री में 25 साल का शानदार सफर पूरा कर लिया है। इस मौके पर उनकी डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' रिलीज होने वाली है। ऋतिक ने हाल ही में अपने करियर की कई दिलचस्प बातें साझा कीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेब्यू फिल्म की रिलीज के बाद घर में हो गए बंद
'कहो ना प्यार है' की री-रिलीज से पहले हाल ही में ऋतिक रोशन ने मीडिया से बातचीत की और आभार जताया। ऋतिक रोशन ने कहा कि उनके व्यक्तित्व को बेहतर बनाने और जिम्मेदार बनाने में मीडिया का बहुत सहयोग रहा है। अभिनेता ने इस दौरान खुलासा किया कि वे बहुत ही शर्मीले रहे हैं। इसलिए जब उनकी डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' रिलीज हुई तो वे शर्म और चिंता की वजह से घर से बाहर ही नहीं निकले। यहां तक कि उन्होंने तब एक भी इंटरव्यू तक नहीं दिया था।
ये खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: इनके साथ जुड़ रहा चाहत पांडे नाम, मां ने किया मेकर्स को चैलेंज, बोलीं- '....तो 21 लाख दूंगी'
आज भी नहीं आया बदलाव
ऋतिक रोशन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर पर बात की और उन्हें जिम्मेदार बनाने के लिए मीडिया का शुक्रिया अदा किया। एक्टर ने कहा, '25 साल! मुझे याद है 25 साल पहले जब 'कहो ना... प्यार है' रिलीज हो रही थी तो मैं इतना शर्मीला और चिंतित था कि मैंने एक भी इंटरव्यू नहीं दिया। मैं कुछ भी करने के लिए अपने घर से बाहर नहीं निकला। मैंने पूरा प्रमोशनल इवेंट छोड़ दिया। इस बात को 25 साल बीत चुके हैं और मेरी इस चीज में अब भी बदलाव नहीं आया है। मैं आज भी उतना ही शर्मीला हूं। मेरे लिए तो यह एक मौका है और बहाना है, जब मैं आप सभी से ऐसी बातें कहूं, जो शायद मैंने 25 सालों में कभी नहीं कहीं'।
ये खबर भी पढ़ें:
Alia Bhatt-Deepika-Ram Kapoor: आलिया भट्ट होंगी अगली दीपिका पादुकोण? राम कपूर बोले- एक से शादी की है दूसरा...
25 साल में कितने बदले ग्रीक गॉड?
ऋतिक रोशन ने आगे कहा, 'मुझे सच में लगता है कि आप सभी ने मेरी बहुत मदद की है। इन 25 वर्षों में मुझे वह इंसान और एक ऐसा एक्टर बनने में मदद की है, जो मैं हूं। आपने मुझसे जितने भी सवाल-जवाब किए, उनसे मैं असहज महसूस करता रहा हूं और मैं इसी तरह बड़ा हुआ हूं। कभी आपने मुझे जिम्मेदार महसूस कराया तो कभी-कभी आपने मुझे जवाबदेह बनाया। एक शर्मीले इंसान के लिए यह अच्छा नहीं है! मगर, मीडिया ने ही लोगों को बताया कि वे मुझे किस तरह देखें और समझें। यह मेरे बारे में आपकी धारणाएं हैं, जो आपने लोगों को बताईं। मेरे इस सफर में इतना साथ देने के लिए आप सभी का शुक्रिया'।
ये खबर भी पढ़ें:
Parvathy Thiruvothu: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बोलीं एक्ट्रेस पार्वती, 'आज की पीढ़ी का रवैया परेशान...'
ब्लॉकबस्टर रही फिल्म
फिल्म 'कहो ना प्यार है' का निर्देशन ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने किया। इसमें ऋतिक रोशन के साथ अमीषा पटेल की जोड़ी जमी। ऋतिक के साथ-साथ यह अमीषा की भी डेब्यू फिल्म है। इनके अलावा अनुपम खेर, फरीदा जलाल और दिलीप ताहिल जैसे सितारे भी नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।