फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर खान का एक और रिकॉर्ड तोड़ सकती है ऋतिक-टाइगर की 'वॉर', जानें अब तक का कलेक्शन

Fri, 18 Oct 2019 02:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 18 Oct 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Tiger Shroff war film box office collection Day 16
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

तीसरे हफ्ते भी ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर' जारी है। इस फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं लेकिन कलेक्शन की रफ्तार को देखकर अंदाजा जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 300 करोड़ का आंकडा़ पार कर लेगी। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत है जो कि कलेक्शन के आंकड़ों में साफ नजर आ रहा है। फिल्म में ऋतिक और टाइगर ने भरपूर एक्शन किए हैं जो दर्शकों का दिल अब भी जीत रहा है। 

Hrithik Roshan Tiger Shroff war film box office collection Day 16
टाइगर श्रॉफ - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'वॉर' फिल्म के हिंदी वर्जन ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 7.10 करोड़, शनिवार को 11.20 करोड़, रविवार को 13.20 करोड़, सोमवार (तीसरा हफ्ता) 4.40 करोड़, मंगलवार 3.90 करोड़ और बुधवार को 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। यानी कि बुधवार तक 'वॉर' के हिंदी वर्जन का कलेक्शन 271.65 करोड़ और तेलुगू और तमिल संस्करण के कलेक्शन को मिलाकर कुल 284.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

Hrithik Roshan Tiger Shroff war film box office collection Day 16
War - फोटो : Social Media

ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि 16वें दिन के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। इंडियन एक्सप्रेस वेबसाइट के मुताबिक यह फिल्म जल्द ही 'धूम 3' फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। वहीं वीकेंड में इस फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Tiger Shroff war film box office collection Day 16
War Song Ghungroo - फोटो : Social Media

आपको बता दें, 14वें दिन 'वॉर' के कलेक्शन ने इतिहास रच दिया था। यह फिल्म अब तक की कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में 10वें नंबर पर काबिज हो गई है। इसके साथ ही साल 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी। ट्वीट के मुताबिक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में वॉर 10वें नंबर पर है। ट्वीट के मुताबिक पहले नंबर पर बाहुबली 2, दूसरे नंबर पर दंगल, तीसरे नंबर पर संजू, चौथे नंबर पर पीके, पांचवें नंबर पर टाइगर जिंदा है, छठे नंबर पर बजरंगी भाईजान, सातवें नंबर पर पद्मावत, आठवें नंबर पर सुल्तान, नौवें नंबर पर धूम 3, दसवें नंबर पर वॉर है। 
 

विज्ञापन
Hrithik Roshan Tiger Shroff war film box office collection Day 16
war - फोटो : social media

ट्वीट के अनुसार दसवें नंबर पर इससे पहले शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' थी। जो कि अब 11वें नंबर पर आ गई है। 12वें नंबर पर 'उरी' फिल्म है। इसके अलावा फिल्म समीक्षक ने एक और ट्वीट किया है। इस ट्वीट के मुताबिक 'वॉर' साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। ट्वीट के अनुसार पहले नंबर पर वॉर, दूसरे पर कबीर सिंह, तीसरे पर उरी, चौथे पर भारत और पांचवें पर मिशन मंगल फिल्म है। 

यह भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने जोनस ब्रदर के कॉन्सर्ट में मनाया पहला करवाचौथ, लाल साड़ी और चूड़ा पहन की पूजा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed