फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ तीन दिन में ऋतिक-टाइगर की 'वॉर' ने बनाए 17 रिकॉर्ड, कलेक्शन उम्मीद से भी ज्यादा

Sun, 06 Oct 2019 04:57 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 06 Oct 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Tiger Shroff war film makes 17 records with in three days
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर' जारी है। इस फिल्म ने पहले दिन 8 रिकॉर्ड और तीसरे दिन 9 रिकॉर्ड बनाए। यानी 'वॉर' फिल्म अब तक कुल 17 रिकॉर्ड बना चुकी है। इस फिल्म की रफ्तार जारी है और चौथे दिन का कलेक्शन इस बात का सबूत है। यह फिल्म अब तक 123 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। खास बात है कि इस फिल्म की स्टारकास्ट ने हाल ही में 'वॉर' की सक्सेस पार्टी का जश्न भी मनाया। इस जश्न में 'वॉर' फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद थी। जानिए यह फिल्म अब तक कौन-कौन से 17 रिकॉर्ड बना चुकी है।

Hrithik Roshan Tiger Shroff war film makes 17 records with in three days
war film - फोटो : Amar Ujala

सबसे पहले तीसरे दिन के कलेक्शन के बाद जो 9 रिकॉर्ड बनाए हैं वह बताते हैं। 

1. साल 2019 की तीसरे दिन की हाईएस्ट ग्रासिंग फिल्म बन गई है। 'वॉर' ने शुक्रवार को 21.30 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी तीसरे दिन कुल कलेक्शन 96 करोड़ रहा। वहीं चौथे दिन के कलेक्शन को मिलाकर इस फिल्म ने 123 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

2. 'वॉर' फिल्म गांधी जयंती पर रिलीज हुई थी। इस तरह से गांधी जयंती पर रिलीज होने के पहले तीन दिन तक कलेक्शन करने वाली हाईएस्ट ग्रासिंग फिल्म बन गई है।

Hrithik Roshan Tiger Shroff war film makes 17 records with in three days
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

3. दुर्गा नवरात्रि के दौरान रिलीज होने के तीन दिन में ज्यादा कलेक्शन करने वाली हाईएस्ट ग्रासिंग फिल्म बन गई है।

4. ऋतिक रोशन की तीसरे दिन जबरदस्त कलेक्शन करने वाली फिल्म रही। 

5. टाइगर श्रॉफ की तीसरे दिन जबरदस्त कलेक्शन करने वाली फिल्म  रही। 

6. निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की तीसरे दिन जबरदस्त कलेक्शन करने वाली फिल्म रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Tiger Shroff war film makes 17 records with in three days
war film success celebration - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

7. 'वॉर' फिल्म ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' का भी तीसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ दिया। 'भारत' फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन 95.50 करोड़ था जबकि 'वॉर' फिल्म ने तीसरे दिन 96 करोड़ का कलेक्शन किया।

8. 'वॉर' ने तीसरे दिन प्रभास की 'साहो' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 'साहो' का तीसरे दिन का कलेक्शन 79.08 करोड़ था जबकि 'वॉर' का 96 करोड़।

विज्ञापन
Hrithik Roshan Tiger Shroff war film makes 17 records with in three days
war film success celebration - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

9. कबीर सिंह फिल्म का भी वॉर ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। कबीर सिंह का तीसरे दिन का कलेक्शन 70.83 करोड़ था जबकि वॉर का 96 करोड़। 

10. हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
फिल्म 'वॉर' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 53.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस कलेक्शन के बाद 'वॉर' हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। हिंदी फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अब तक 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के नाम रहा है। पिछले साल रिलीज हुई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पहले दिन 52.25 करोड़ रुपये कमाए थे। ओपनिंग डे पर कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में में शामिल अन्य फिल्में हैं, हैपी न्यू ईयर – 44.97 करोड़ रुपये, भारत – 42.30 करोड़ रुपये, बाहुबली 2 – 41 करोड़ रुपये।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed