{"_id":"606db06a8ebc3e8d1853d47a","slug":"hrithik-roshan-to-begin-shooting-for-vikram-vedha-remake-in-june","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अबकी मॉनसून में मुंबई की सड़कों पर निकलेगा ‘वेधा’, जून से शुरू होने जा रही ऋतिक की इस नई फिल्म की शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अबकी मॉनसून में मुंबई की सड़कों पर निकलेगा ‘वेधा’, जून से शुरू होने जा रही ऋतिक की इस नई फिल्म की शूटिंग
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Apr 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल जब मुंबई में मॉनसून बरसेगा तो ऋतिक रोशन अपनी अगली फिल्म 'विक्रम वेधा' के लिए एक नया लुक, एक नया स्टाइल और अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करेंगे। फिल्म ‘अग्निपथ’ के बाद ये दूसरा मौका होगा जब ऋतिक बड़े परदे पर कानून के दुश्मन के तौर पर दिखेंगे। फिल्म 'विक्रम वेधा' में वह वेधा का रोल करेंगे जो मूल फिल्म में बच्चों की मदद से हेरोइन की तस्करी करता है।
2 of 5
विक्रम वेधा
2017 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक की खबरें ओरीजनल की रिलीज के तुरंत बाद से बनने लगी थीं। लेकिन, कभी फिल्म के सितारों की हिंदी रीमेक के निर्माताओं संग पटी नहीं तो कभी सितारों ने ऐन मौके पर ये फिल्म करने से मना कर दिया। वेधा का रोल शाहरुख खान और आमिर खान से होते हुए ऋतिक तक पहुंचा है। अब उनके शूट शेड्यूल की जानकारी सामने आई है।
3 of 5
सैफ अली खान
फिल्म 'विक्रम वेधा' बना रही कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स के एक सूत्र ने बताया कि ऋतिक ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए जून की डेट्स दे दी हैं। फिल्म में उनका मुकाबला विक्रम नाम के जिस किरदार से होना है, उसे निभाने के लिए सैफ अली खान ने पहले ही हां कर दी है। इससे पहले सैफ ने हाल ही में ‘सैक्रेड गेम्स’ में भी इंस्पेक्टर सरताज सिंह का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋतिक रोशन
जानकारी के मुताबिक ऋतिक के लिए किरदार से जुड़ी तैयारी अभी से शुरू हो गई है। इस किरदार को और गहराई से समझने व किरदार के मुताबिक अपना शारीरिक गठन बदलने लिए ऋतिक अगले महीने से पसीना बहाना शुरू करेंगे। फिल्म को पुष्कर और गायत्री ही निर्देशित करेंगे जिन्होंने मूल फिल्म को भी निर्देशित किया था। दोनों ने फिल्म के बाकी कलाकारों के लिए भी कॉस्ट्यूम और उनका लुक आदि फाइनल करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
5 of 5
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण
फिल्म 'विक्रम वेधा' के अलावा ऋतिक अपने डिजिटल डेब्यू के लिए भी तैयारी कर रहे हैं, हालांकि ये कोई वेब सीरीज होगी या डिजिटल फिल्म, इस बारे में कुछ भी तय नहीं है। बीच में वह प्रीति जिंटा के साथ मिलकर एक मशहूर हॉलीवुड सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ का हिंदी रीमेक बनाने वाले थे लेकिन फिर इस सीरीज से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। इसके अलावा ऋतिक के पास दीपिका पादुकोण के साथ बन रही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।