फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’ की बदली रिलीजिंग डेट, अब इस दिन दिखेगी पर्दे पर

Fri, 26 Jan 2018 08:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Jan 2018 08:00 AM IST
विज्ञापन
hrithik roshan upcoming film super 30 will be release on 25 january 2019
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। उनकी फेवरेट स्टार की फिल्म ‘सुपर 30’ की रिलीजिंग डेट बदल गई है। बता दें, पहले इस फिल्म को 23 नवंबर 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था लेकिन अब यह फिल्म साल 2019 में गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी के दिन रिलीज की जाएगी।
hrithik roshan upcoming film super 30 will be release on 25 january 2019
hrithik roshan
इस बात की जानकारी खुद ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी गई है। तरन आदर्श ने बताया कि आनंद कुमार की बायोपिक फिल्म अब साल 2019 में गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी के दिन रिलीज होगी।फिल्म सुपर 30 को निर्देशक विकास बहल बना रहे हैं, जो कि इससे पहले क्वीन जैसी सफल फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। यह फिल्म हमारे देश के एक गणितज्ञ आनन्द कुमार के जीवन पर आधारित है। आनन्द कुमार ने आईआईटी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए मुफ्त पढ़ाई की व्यवस्था की है।
 


 
hrithik roshan upcoming film super 30 will be release on 25 january 2019
Hrithik Roshan
हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में आनंद कुमार ने कहा था, 'मैं बहुत खुश हूं कि ऋतिक रोशन जैसा अभिनेता मेरे किरदार को निभा रहा है। इस रोल के लिए एक अभिनेता के तौर पर ऋतिक रोशन सबसे अच्छे हैं। उनका अपने काम के प्रति समर्पण मुझे बहुत प्रभावित करता है। पर्दे पर अपने जीवन की कहानी को देखना दिलचस्प होगा। मैं ऋतिक को अपना किरदार निभाते हुए देखने के लिए बहुत उत्सुक हूं। मुझे अपनी कहानी को लेकर विकास पर बहुत भरोसा है, मुझे पूरा विश्वास है कि यह फिल्म मेरे जीवन को यादगार बना देगा।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed