फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक रोशन-कंगना रणौत ई-मेल विवाद में बढ़ सकती है अभिनेता की मुश्किलें, मुंबई क्राइम ब्रांच भेजेगी समन

Wed, 24 Feb 2021 09:17 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 24 Feb 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Vs kangana Ranaut 2016 case Crime Branch to call Roshan to record statement
ऋतिक रोशन-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, मुंबई पुलिस कंगना रणौत के साथ विवादास्पद ई मेल मामले में ऋतिक रोशन से पूछताछ कर सकती है।  इस मामले में पुलिस जल्द ही ऋतिक रोशन को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है। मालूम हो कि ऋतिक रोशन को समन साल 2016 में कंगना से जुड़े एक ई-मेल विवाद के मामले में भेजा जाएगा। 



बता दें कि कुछ दिन पहले अभिनेता ऋतिक रोशन के एक मामले को साइबर सेल से क्राइम ब्रांच इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर किया गया था। इससे पहले कंगना रणौत से जुड़े इस केस की जांच साइबर पुलिस कर रही थी। ऋतिक रोशन को 2013 से 2014 के बीच 100 ईमेल मिले थे। बताया गया कि ये ई-मेल फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत की मेल आईडी से भेजे गए थे। इसे लेकर ऋतिक रोशन ने 2017 में साइबर सेल में एक शिकायत दर्ज कराई थी मामला ट्रांसफर करने की जानकारी मुंबई पुलिस ने खुद दी थी। 

Hrithik Roshan Vs kangana Ranaut 2016 case Crime Branch to call Roshan to record statement
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऋतिक रोशन के वकील के अनुरोध के बाद मुंबई पुलिस ने अभिनेता के मामले को क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट के पास ट्रांसफर कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋतिक रोशन के वकील महेश जेठमलानी ने मामला ट्रांसफर करवाने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।  

Hrithik Roshan Vs kangana Ranaut 2016 case Crime Branch to call Roshan to record statement
ऋतिक रोशन-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इस पत्र में महेश जेठमलानी ने कहा कि साल 2013 और 2014 में कथित तौर पर अभिनेत्री कंगना रणौत की ईमेल आईडी से किसी अनजान शख्स द्वारा ऋतिक रोशन को भेजे गए मेल के मामले में अब तक साइबर सेल की ओर से प्रगति नहीं हुई है। ऐसे में इस मामले को क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर कर देना चाहिए। साथ ही वकील ने यह भी कहा कि अभिनेता इस पूरे मामले में सहयोग भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Vs kangana Ranaut 2016 case Crime Branch to call Roshan to record statement
ऋतिक रोशन-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि यह मामला साल 2016 का है जब ऋतिक रोशन और कंगना रणौत के बीच विवाद पैदा हुआ था। इस समय इन दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे को कानूनी नोटिस भी भेजा था। सबसे पहले ऋतिक रोशन ने कंगना रणौत को नोटिक भेजकर उनसे माफी मांगने को कहा था।

विज्ञापन
Hrithik Roshan Vs kangana Ranaut 2016 case Crime Branch to call Roshan to record statement
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam

वहीं कगंना ने अपने फेयर को लेकर उनसे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सफाई देने और माफी मांगने की बात कही थी। इसके बाद भी कंगना रणौत और ऋतिक के बीच कानूनी नोटिस भेजने का सिलसिला जारी था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed